IAS Transfer in UP : योगी सरकार ने रविवार को यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।
9 IAS तबादलों में प्रतीक्षारत 2 IAS को भी तैनाती दी गई है। इसमें एक को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। IAS Transfer
यूपी के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
KANPUR NEWS : राज्य सभा में देना होगा जवाब
Lockdown in India News Truth : क्या देश में लगने वाला है लॉकडाउन?
अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, आईटी, एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
आलोक कुमार तृतीय, प्रमुख सचिव, नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, उत्तर प्रदेश, नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी एवं जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IAS officers transferred
सौरभ बाबू, प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रवि रंजन, प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन एवं यूपी एग्रो से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन भेजा गया है।
टीके शिबु, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन के वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक, यूपी एग्रो के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
हिमाशु कौशिक, आईएएस प्रतीक्षारत को भी तैनाती दी गई है। उनको प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन बनाया गया है।
प्रतीक्षारत आईएएस सौम्या गुरुरानी को भी तैनाती दी गई है। उनको शाहजहांपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर से अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है।

