IND vs Pak : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच में जमकर बवाल हुआ। दुबई में Pakistan cricketer Haris Rauf और साहिबजादा फरहान की ICC में सुनवाई पूरी हो गई है.
उन पर भारत के खिलाफ ASIA CUP मैच के दौरान कथित तौर पर उकसाने वाले इशारे करने का आरोप था. हारिस रऊफ पर मैच के दौरान ‘अभद्र भाषा और आक्रामक इशारों’ के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल
रविवार को खेले गए मैच में हारने के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक के बाद एक शर्मनाक हरकतें की। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ मैचकई बार ‘6-0’ चिल्लाते नजर आए तो साहिजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया। वहीं BCCI ने साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ आईसीसी से शिकायत की थी। IND vs PAK
रिपोर्ट के मुताबिक, ICC की ओर से हारिस रऊफ पर आक्रामक इशारे और अनुचित व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को उनके ‘गनशॉट’ जश्न के लिए केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। (BCCI और PCB)
फरहान पर भी गिरी गाज
दूसरी ओर, साहिबजादा फरहान को उनके ‘गन सेलिब्रेशन’ के लिए फटकार लगाई है. साहिबजादा पर कोई जुर्माना नहीं ठोका गया है. पाकिस्तानी ओपनर ने दलील दी कि यह सेलिब्रेशन उनके ‘पख्तून जनजाति में जश्न मनाने का एक पारंपरिक तरीका’ है. उनके किसी को उकसाने के लिए ऐसा सेलिब्रेशन नहीं किया. बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन दोनों खिलाड़ियों पर उकसाने वाले इशारे करने का आरोप लगाया था.

