Ind vs Pak live : T20 World Cup में india vs Pakistan मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।
भारत ने Pakistan को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई।
97 के स्कोर पर वरुण ने पाकिस्तान को आठवां झटका दिया। उन्होंने फहीम अशरफ को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना पाए।
पाकिस्तान को सातवां झटका तिलक वर्मा ने दिया। उन्होंने शादाब खान को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए।
कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया।
पाकिस्तान को चौथा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने बाबर आजम को बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।
ईशान के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट। कप्तान सलमान अली आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को एक-एक विकेट मिले।
भारतीय टीम ने एक ओवर में एक रन पर पहला विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा जीरो पर पवेलियन लौट गए ।
ईशान किशन 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सईम अयूब ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई। ईशान ने 27 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।
पाकिस्तानी टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ओपनर अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह वापसी कर रहे हैं। जबकि कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है।
मौसम विभाग ने कोलंबो में 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौजूदा समय में कोलंबो में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। INDIA और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

