India A vs Australia A Match : 30 सितम्बर से Kanpur के GREEN PARK में आयोजित होने वाले इंडिया-ए एवं ऑस्ट्रेलिया-ए क्रिकेट मैच की तैयारी के संबंध में DM जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई।
सौ रूपये की टिकट में ग्रीनपार्क में देंखे रोमांचक क्रिकेट मैच
ADM CITY डॉक्टर राजेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम ने कहा कि नोडल अधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का सतत पर्यवेक्षण हो। सभी विभाग टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करें, ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए और मैच का सफल आयोजन हो सके।
’30 अक्टूबर तक सडक की मरम्मत न हो तो दर्ज करें अफसर पर FIR’
मैच के दौरान सभी विभागों का एक कैंप कंट्रोल रूम ग्रीनपार्क में स्थापित किया जाए, जिससे समन्वय और नियंत्रण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। विभागों के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए एक WHATSAPP समन्वय समूह बनाया जाए। इसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित होगा और सभी कार्यों की प्रगति का अनुश्रवण समय-समय पर किया जा सकेगा।
DM ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूर्ण की जाएं, ताकि दर्शकों और जनपदवासियों को उच्चस्तरीय खेल प्रतियोगिता का अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि यह अवसर जनपद के लिए गौरवपूर्ण है और सभी विभाग इसे सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने CMO डॉ. हरी दत्त नेमी को निर्देशित किया कि मेडिकल हेल्थ कैंप की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और एंबुलेंस की संख्या भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध ढंग से करें। यह भी कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जनपद में त्योहार के साथ खेल महोत्सव का रूप लेगा।

