India Nepal Border: नेपाल में लगातार बिगड़ रहे हालात के कारण भारत की सीमा तक चिंता पैदा कर दी है। भारत सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। India Nepal Border
नेपाल के बाद अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट
नेपाल की सेना अब कमान संभाल ली…
सीमा से सटे नेपाल के झापा जिले और आसपास के इलाकों में हिंसक आंदोलन और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद हालात इतने गंभीर हो गए हैं। नेपाल की सेना अब कमान संभाल ली है। स्थानीय प्रशासन ने नेपाल के नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें।
उत्तर प्रदेश टीबी मेल हेल्थ विजिटर्स संघ के अध्यक्ष सागर पाण्डेय
सीमा पर बढ़ी चौकसी
पिछले तीन दिनों से नेपाल में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। किशनगंज जिले की सीमा चौकियों पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा पर गश्त तेज कर दी है और हर आवाजाही पर पैनी नज़र रखी जा रही है, ताकि नेपाल की हिंसा का असर भारतीय सीमा क्षेत्र तक न पहुंच सके। इसके लिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
गलगलिया ट्रांजिट प्वाइंट सील
नेपाल में जारी हिंसा का असर भारत के किशनगंज जिले से सटी सीमा चौकियों पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षा कारणों से गलगलिया ट्रांजिट प्वाइंट को सील कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर सभी सीमा चौकियों पर भारतीय नागरिकों का नेपाल प्रवेश अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी
भारत सरकार ने भी नेपाल के हालात को लेकर एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से फिलहाल नेपाल यात्रा स्थगित करने की अपील की है। जो भारतीय पहले से नेपाल में मौजूद हैं, उन्हें घर से बाहर न निकलने, स्थानीय प्रशासन की सलाह मानने और भारतीय दूतावास, काठमांडू की सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
प्रशासन ने की अपील
एसएसबी और स्थानीय प्रशासन ने भारत के नागरिकों से भी अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और जब तक नेपाल में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक नेपाल यात्रा से बचें। प्रशासन का कहना है कि सीमा क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है और अतिरिक्त बलों की तैनाती से हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
KANPUR IGRS RANK : प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर को 70वीं रैंक
Kanpur Circle Rate 2025: महंगी हो गई जमीन-दुकान और मकान
Japan Prime Minister Shigeru Ishiba resigned

