India vs Pakistan : एशिया कप 2025 में आज Dubai में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। India vs Pakistan
लाखों की जमीन पर किए कब्जे पर चला बुलडोजर, एसडीएम घाटमपुर बोले-
मैच से कुछ घंटे पहले तक इसका बॉयकॉट देखने को मिल रहा है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भारत-पाकिस्तान मैच को विरोध चल रहा है। ज्यादातर लोग एक सुर में मुकाबले को नहीं देखने की बात कह रहे हैं। इन सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा है कि मैं मैच का बहिष्कार कर रहा हूं।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से चंद घंटे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा ऐलान किया है. मनोज तिवारी ने कहा, ‘मैं भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के साथ-साथ एशिया कप का भी बहिष्कार कर रहा हूं, क्योंकि मैं इसे नहीं देख सकता. यह समझने की जरूरत है कि यह सिर्फ एक खेल है, यह जीवन नहीं है. हम इंसान जिंदगी की तुलना खेलों से कर रहे हैं. ऐसा कभी नहीं किया जाना चाहिए.’ Asia Cup 2025
Kanpur Collectorate News : वीडियो कांफ्रेंसिंग में धडाम की आवाज के बाद धुआँ
नेपाल की पहली महिला पीएम बनीं सुशीला कार्की
भारत.पाकिस्तान मैच पर कांग्रेस प्रवक्ता के अखिलेश प्रताप सिंह बोले कि यह सरकार की दोहरी मानसिकता दिखाती है। पाकिस्तान के साथ हो रहे मैच का विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है। आखिर यह सरकार धन के पीछे क्यों भाग रही है, क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है। indvspak
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भारत.पाक क्रिकेट मैच को लेकर कड़ा बयान दिया है। कहा कि पाकिस्तान से जो क्रिकेट खेलने का समर्थन करता है, वह गद्दार है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ व्यापार को तरजीह दे रही है, देश की जनता से कोई लेना देना नहीं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि मैच होना चाहिए। अगर मल्टीनेशन टूर्नामेंट है तो भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। बायलेटरल सीरीज में नहीं खेलेगी, इसलिए अभी हम कहें, आप कहें या जो भी कहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्लेयर्स और बीसीसीआई को वही मानना पड़ेगा जो सरकार कह रही है।
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है। असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी से मेरा सवाल है कि क्या आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने का अधिकार नहीं है।
पूर्व CM अरविंद केजरीवाल – क्लब, पब और रेस्टोरेंट्स मैच न दिखाएं। अगर ऐसा हुआ तो हम प्रदर्शन करेंगे। यह देश के साथ धोखा है।
सांसद संजय राऊत- देशभक्त नागरिकों को सोशल मीडिया पर उन रेस्टोरेंट और क्लबों की जानकारी शेयर करनी चाहिए जहां भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच दिखाया जाएगा।
हरियाणा के कैथल में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि इस मैच से अमित शाह के बेटे जय शाह और BCCI पैसा कमा रहा है। खून और क्रिकेट का खेल साथ-साथ कैसे चल सकता है।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा- जब प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि आतंक और व्यापार साथ नहीं चल सकते, तो फिर क्रिकेट कैसे खेला जा रहा है? क्या देश की इज्जत से ज्यादा पैसा अहम है?
पुणे में अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि यह विषय बोलने लायक नहीं है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय है कि भारत को पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। जब हमारे लोगों का खून बहा है, तो फिर उनसे खेल का क्या मतलब?
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा भारत को नुकसान पहुंचाने की नीति अपनाता है और आतंकियों को पनाह देता है। इस वजह से पाकिस्तान से किसी तरह का खेल, सांस्कृतिक या कूटनीतिक संबंध नहीं होना चाहिए।
KANPUR BIG NEWS : आगरा की नकली दवाओं की आंच कानपुर में
जाजमऊ में छापेमारी में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, कई घरेलू सिलेंडर बरामद
ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाओं का गढ़ बना कानपुर

