INDIA WEATHER NEWS: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया।
उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई। राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0 डिग्री पहुंचा।
हिमाचल में तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट,6 जनवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी, कुकुमसेरी में माइनस 7 डिग्री पहुंचा तापमानमध्य प्रदेश के भोपाल में सर्दी के इस सीजन में पहली बार पूरे दिन घना कोहरा रहा। 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 दिन शीतलहर का अलर्ट है। दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स में देरी हुई। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कहा कि उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।
पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। यूपी में अब पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। इससे अभी राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों से बेवजह घर से न निकलने की सलाह दी है। कहा- जरूरी हो, तभी यात्रा करें। अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। ऐसे में धूप के दर्शन भी मुश्किल से होंगे।
आज सुबह से कानपुर, गोरखपुर समेत 35 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। अयोध्या का राम मंदिर और आगरा ताजमहल छिप गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 10 मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ रेलवे स्टेशनों से 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। फ्लाइट पर भी कोहरे का असर पड़ा है। 10 फ्लाइटें देरी से चल रही हैं।
5 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।
6 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, जिससे ठंड बढ़ सकती है।पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

