INDIAN RAILWAY NEWS : अगर आप भी ट्रेन के Tatkal Ticket Booking करने की कोशिश करते हैं और हर बार “No Ticket Available” दिखाता है, तो अब तत्काल टिकट बुक करने की समस्या कम होने वाली है। रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव करने जा रही है। Tatkal Booking New Rule
Bengaluru Stampede : पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड
जल्द ही टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। इससे फर्जी आईडी, एजेंट्स की धांधली और बॉट्स की बुकिंग पर लगाम लगेगी और आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा।
यहां समझिए कैसे होगी टिकट बुकिंग आसान….
सवाल:क्या है नया नियम?
जवाब: Tatkal Ticket Booking के वक्त अब यात्रियों को ई-आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यानी आपको अपना आधार IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करना होगा। Tatkal booking new rules 2025
सवाल: आपके लिए क्या बदलेगा?
जवाब: इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के पहले 10 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टिकट बुक करने की इजाजत होगी, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से वेरिफाइड है।
सवाल:टिकिट बुकिंग कैसे आसान होगी?
जवाब:विंडो खुलने के शुरूआती 10 मिनट में IRCTC के अधिकृत एजेंट भी टिकट नहीं बुक कर सकेंगे, जिससे दलालों और बॉट्स की एंट्री बंद होगी। वहीं आधार वेरिफाइड यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान OTP मिलेगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
सवाल:क्यों लाया गया ये नियम?
जवाब:तत्काल टिकटों की कालाबाजारी और फर्जी आईडी से बुकिंग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे के मुताबिक, ऑनलाइन तत्काल टिकटों का आधे से ज्यादा हिस्सा विंडो खुलने के 10 मिनट के भीतर ही बिक जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में एजेंट और बॉट्स शामिल रहते हैं।
पिछले एक साल में IRCTC ने 3.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी ब्लॉक की हैं।
सवाल:कब से लागू होगा नया सिस्टम?
जवाब: रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, e-Aadhaar ऑथेंटिकेशन इसी महीने के अंत तक लागू हो सकता है।

