Railway Luggage Rule: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब विमानों की तरह ट्रेन में भी तय मानक से ज्यादा समान ले जाने पर अतिरिक्त किराया देना होगा. Railway Luggage Rule
मूसलाधार बारिश से ठप मुंबई लोकल की रफ्तार, सड़कें डूबीं
इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल जंक्शन समेत प्रमुख स्टेशनों पर वजन तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगाने जा रहा है. इन मशीनों के जरिए यात्रियों को सामान का वजन होगा.
वजन के दौरान अगर सामान तय मानक से ज्यादा हुआ तो इसके लिए यात्री को एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. जानकारी के मुताबिक, अगर कोई यात्री तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करना चाहता है तो एडवांस बुकिंग में चार्ज दे सकता है. अगर उसने तय सीमा से ज्यादा सामान के लिए चार्ज नहीं दिया है तो, उसे जुर्माना देना होगा.
बता दें कि यह नियम जुड़ा है रेलवे (Indian Railway) में यात्रा करने वाले यात्रियों के सामान से, जिसके तहत रेलवे बोर्ड ने तय किया है कि चुनिंदा बड़े स्टेशनों पर यात्रियों के सामान का वज़न एयरपोर्ट की तरह जांचा जाएगा. यह नियम पहले से ही है, पर इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका था. हालांकि अब भारतीय रेलवे अपने सामान नियमों को सख़्ती से लागू करने जा रहा है. इस नियम के तहत अब तय किए गए मानकों के अनुसार ही भारतीय रेल में यात्रा करने के दौरान यात्री अपने साथ सामान ले जा सकेंगे…
बैगेज पॉलिसी
भारतीय रेलवे (Indian Railway) अब अपने सामान नियमों को सख़्ती से लागू करेगी, बैगेज पॉलिसी मौजूद होने के बावजूद भी अभी तक उसे ज़्यादा लागू नहीं किया जाता था. लेकिन, अब रेलवे बोर्ड ने तय किया है कि चुनिंदा बड़े स्टेशनों पर यात्रियों के सामान का वज़न एयरपोर्ट की तरह जांचा जाएगा और फ़्री अलाउंस से ज़्यादा सामान पर अतिरिक्त शुल्क और सीमा से अधिक होने पर पेनल्टी भी लगेगी. बताया जा रहा है कि यह कदम ट्रेनों में भीड़ कम करने, सुरक्षा और सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
SIR ड्राफ्ट से हटे 65 लाख नाम, EC ने जारी किया लिस्ट
‘झूठे आरोपों से चुनाव आयोग नहीं डरता’; बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
क्या है रेलवे की बैगेज पॉलिसी?
– एयरपोर्ट स्टाइल नियम लागू करेगा इंडियन रेलवे
– फ़र्स्ट AC में 70 किलो तक मुफ़्त सामान की होगी अनुमति
– AC-2 में 50 किलो, AC-3 और स्लीपर में 40 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं.
– जनरल क्लास यात्री ले जा सकेंगे 35 किलो तक का सामान
– सीमा पार होने पर जुर्माना लगेगा और अतिरिक्त चार्ज होगा
– भीड़ घटाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है ये कड़ा कदम
किन रेलवे स्टेशनों पर लागू हो रहा है ये नियम?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे ने इस व्यवस्था की शुरुआत लखनऊ और प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों से करने का फैसला किया है. इसमें जिन Railway Stations को चिन्हित किया गया है, उनमें प्रयागराज, मिर्जापुर, कानपुर और अलीगढ़ जंक्शन का नाम शामिल है. इसके अलावा लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, टूंडला, अलीगढ़, गोविंदपुरी और इटावा का नाम भी इल लिस्ट में शामिल हैं.

