Indore News : Indore के बंगाली चौराहे (Bengali Square) के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया।
इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग (electric car charging) के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया। इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। Indore News
पंजाब यूनिवर्सिटी में सतिंदर सरताज के शो से पहले फायरिंग
मामला राजबाड़ा के पास प्रीति नगर इलाके का है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक मनोज पुगलिया के घर के बरामदे में EV कार थी, जिसमें चार्जिंग के दौरान विस्फोट हो गया। इसमें विस्फोट होने के सबूत भी मिले हैं। माना जा रहा है कि ओवर चार्जिंग के दौरान चॉर्जिंग पॉइंट में धमाका हुआ और इसी के बाद पूरा घर आग की चपेट में आ गया।
पुलिस के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक electric car charging पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से घर तक पहुंची और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया।
Uttar Pradesh News: अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट
देश में पहला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी
आग लगते ही सिलेंडरों में जोरदार धमाके शुरू हो गए। एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

