Irfan Solanki News: सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में कानपुर कोर्ट (Kanpur court) ने आरोप तय कर दिए हैं। अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। Irfan Solanki News
आईजीआरएस के 15 दिन की असंतुष्ट फीडबैक रिपोर्ट में नगर निगम टॉप पर
इस दिन सरकार की ओर से पहला गवाह पेश किया जाएगा। बुधवार सुबह 4 बजे इरफान को महाराजगंज जेल से कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया।
इरफान जाजमऊ में महिला के प्लॉट पर आगजनी केस में 2 दिसंबर 2022 से जेल में बंद हैं। इसी केस में 7 जून 2024 को उन्हें 7 साल की सजा हुई और विधायकी चली गई। नवंबर 2024 के उपचुनाव में उनकी पत्नी नसीम सोलंकी विधायक बनीं। इसके बाद पहली बार इरफान को पेशी पर कानपुर लाया गया। पेशी को लेकर कोर्ट में ACP कोतवाली, 14 दरोगा समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
नवरात्र से पहले कब से शुरू हो रही यात्रा ? कब रूक सकती है ?
इरफान बोले- 2027 में हम पति-पत्नी साथ चुनाव लड़ेंगे
इरफान ने कोर्ट के बाहर मौजूद समर्थकों से इरफान ने कहा- भइया, बहुत दिन हो गए, मेरे लिए दुआ करो। हम वापस आ जाएं। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा- इंशाअल्लाह 2027 के चुनाव में हम दोनों (पति-पत्नी) साथ लड़ेंगे। चिंता मत करो। मुझे अपने अल्लाह पर पूरा भरोसा है। देर है, अंधेर नहीं… आज नहीं तो कल मुझे इंसाफ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट मुझे छोड़ेगी।
वहीं, कोरोना के समय अनवरगंज में दर्ज एक मुकदमे में भी इरफान सोलंकी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंदेश सिंह की कोर्ट में पेश किया गया।
गोरखपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पिपराइच थाने की पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

