Jaggery Types: बदलते मौसम में खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग अब अपनी डाइट और पहनावे में भी बदलाव करने लगे हैं। आमतौर पर सर्दियों में लोग अक्सर ऐसे फूड्स खाते हैं, जो ठंड में बचाने में मदद करते हैं। गुड़ इन्हीं में से एक है, जिसे सर्दियों में खाने से काफी फायदा मिलता है।
वास्तव में गुड़ क्या है और इसे चीनी का हेल्दी ऑप्शन क्यों माना जाता है। अगर आप भी इस बात से अनजान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे गुड़ औक उसके अलग-अलग प्रकारों के बारे में। साथ ही जानेंगे कौन-सा गुड़ आपके लिए फायदेमंद है।Jaggery Types
क्या है गुड़? (Jaggery Types)
बेहद कम लोग ही यह जानते हैं कि गुड़ विभिन्न प्लांट सोर्स से मिली अनरिफाइंड ब्राउन शुगर है। गुड़ को आमतौर पर कई एशियाई देशों में लोकप्रिय रूप से खाया जाता है। इतना ही नहीं इसे अलग-अलग जगहों पर विभिन्न नामों से जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का करीब 55 प्रतिशत गुड़ उत्पादन भारत में होता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही सर्दियों हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कितने तरह के होते हैं गुड़-
गन्ने का गुड़
यह गुड़ का सबसे आम प्रकार है, जिसे गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। यह हल्के भूरे रंग का होता है और इसे सामान्य रूप से उबालकर, मथकर और फिर पानी में भिगोकर फिर छानकर तैयार किया जाता है। मुख्य रूप से इस गुड़ का इस्तेमाल चिक्की, खीर, चावल, डोसा, पोहा आदि व्यंजनों में किया जाता है।
खजूर का गुड़ (Date Palm Jaggery)
खजूर गुड़, जिसे अंग्रेजी में डेट पाम जेगरी (Date Palm Jaggery) के नाम से भी जाना जाता है, स्वाद में चॉकलेट की तरह होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर यह गुड़ अपने चिकित्सीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसे खजूर का रस निकालकर, पकाने और हाथ से मथने के बाद तैयार किया जाता है। यह मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पाया जाता है।
नारियल का गुड़
जैसाकि से नाम से ही समझ आ रहा है, इस गुड़ को नारियल से बनाया जाता है। अनफर्मेंटेड नारियल के रस से तैयार इस गुड़ में मैग्नीशियम और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे आमतौर पर ‘मद्दा या सूरी गुड़’ के नाम से जाना जाता है। साथ ही पिरामिड के आकार में होने के कारण इसे ‘पिरामिड गुड़’ भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गोवा के व्यंजनों में किया जाता है।
कौन-सा गुड़ ज्यादा बेहतर?
गुड़ चाहे जो भी हो, नारियल या खजूर का, सभी में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि, जब बात गुड़ के तीनों प्रकारों की आती है, तो पाम गुड़ यानी खजूर का गुड़ सबसे ज्यादा स्वास्थ्यप्रद माना जाता है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है। साथ ही यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जिसकी वजह से न सिर्फ मौसमी फ्लू से बचाव होता है,बल्कि इम्युनिटी भी बढ़ती है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि गुड़ का लाभ पाने के लिए सीमित मात्रा में इसे खाना बेहद जरूरी है।

