Jyeshta Month 2025: ज्येष्ठ माह (Jyeshta Month 2025) में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विशेष विधान है। इस साल 13 मई से बुढ़वा मंगल शुरू हो रहे हैं। Jyeshta Month 2025
इस मंदिर में बांधकर रखा गया है कलश, अद्भुत है वजह
10 जून की तारीख तक कुल मिलाकर 5 बुढ़वा मंगल के दिए आएंगे। यदि किसी व्यक्ति को मंगल ग्रह की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या शनि की पीड़ा से परेशान हैं, तो बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा।
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
मई-जून में पड़ेंगे 5 बड़े मंगल
पहला बड़ा मंगल – 13 मई 2025
दूसरा बड़ा मंगल – 20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल – 27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल – 3 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल – 10 जून 2025
मंगल दोष की होगी शांति
यदि कुंडली में किसी तरह का मंगल दोष है, मंगल ग्रह नीच का है या शत्रु क्षेत्री होकर बैठा है, तो हनुमान जी की शरण में जाना चाहिए। मंगल ग्रह के खराब होने पर दुर्घटना, चोट आदि लगती है। शत्रु पक्ष हावी रहता है। व्यक्ति पराक्रम नहीं दिखा पाता है।
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
ऐसी स्थिति में मंगल के कारक ग्रह हनुमान जी की शरण में जाना चाहिए। मंदिर में जाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करने से भी मंगल ग्रह के कारण मिलने वाली पीड़ा कम होती है।
शनि की पीड़ा में भी मिलती है राहत
शनिदेव ने हनुमान जी को वरदान दिया है कि जो भी बजरंगबली की शरण में होगा, उसे वह परेशान नहीं करेंगे। यदि आपकी साढ़े साती या ढैय्या चल रही है। यदि शनि की महादशा अच्छी नहीं जा रही है, तो भी हनुमान जी की पूजा करने, चोला चढ़ाने, हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करने से राहत मिल सकती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

