Kanpur Administration News : आइजीआरएस की लगातार गिरती रैंकिंग को लेकर प्रशासन ने बडी कार्रवाई की है। निगेटिव फीडबैक और शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने पर 12 विभागाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया साथ ही नगर आयुक्त को लेटर लिखा गया है।
प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर को 73वीं रैंक
ADM CITY डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीते छह महीने से शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जनता के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Kanpur News
छठ पूजा के लिए घाट पर पैदल जा रहे सास-बहू और पोते को ट्रक ने रौंदा
KANPUR EMOTIONAL NEWS : छठी मैया का तीन दम्पतियों को मिला आशीर्वाद
आइजीआरएस निस्तारण में सितंबर में प्रदेश के 75 जिलों में 73वीं रैंक मिलने पर प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी। अफसरों के लापरवाही का खामियाजा शिकायतकर्ता भुगत रहे, वहीं लगातार लेटर लिखने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा। एडीएम सिटी ने बीते छह महीने में निगेटिव फीडबैक, शिकायकर्ताओं से सम्पर्क न करने, समय सीमा के बाद निस्तारण और गुणवत्ताहीन निस्तारण करने वाले विभागों को टाइट करना शुरू कर दिया है। गिरती रैंकिंग पर नगर आयुक्त को लेटर लिखा गया है।
KANPUR NEWS : समाधान दिवस पर गैरहाजिर लेखपाल को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
इन विभागों को नोटिस जारी (IGRS ranking)
CMO, सहायक श्रमायुक्त, अधिशासी अभियन्ता जलकल, अधिशासी अभियन्ता दक्षिणांचल वि वि नि लि, एसडीएम सदर, एसडीएम बिल्हौर, केडीए सचिव, बीएसए , अधिशासी अभियन्ता केस्को, अधिशासी अभियन्ता उप्र जल निगम, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता केस्को को कारण बताओ नोटिस नोटिस जारी किया गया ।
पिछले 7 महीने की रैंक
महीना रैंक प्रतिशत
- फरवरी 61वीं 73.57 प्रतिशत
- मार्च 41वां 75.71 प्रतिशत
- अप्रैल 61वां 73.57 प्रतिशत
- मई 68 वां 73.57 प्रतिशत
- JUNE 65वीं 74.29 प्रतिशत
- July 58 वीं 78.57 प्रतिशत
- अगस्त 70 वीं 77.86 प्रतिशत
IGRS NEWS
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
नंबर बढे़ लेकिन रैंकिंग गिरी, 75 जिलों में 53वां KANPUR NAGAR
आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार, सात पायदान की उछाल मारी

