Kanpur Administration News : कलेक्ट्रेट में सात लिपिकों के कार्य क्षेत्र एडीएम सिटी ने बदल दिए हैं। कई के खिलाफ शिकायत भी थी।
स्टाम्प लिपिक नितिन प्रकाश गुप्ता को सीआरए बनाया गया है। वह परीक्षाओं का काम देखते रहेंगे।
एसडीएम सदर की वाचक सोमिल दीक्षित को स्टाम्प लिपिक बनाया गया, वह नजूल लिपिक का भी काम देखेंगी। नकल नवीस अभिलेखागार अपूर्वा तिवारी को वाचक एसडीएम सदर बनाया गया हैं। सीआरए आराधना मिश्रा को आबकारी लिपिक, बबिता को तहसील सदर से नकल नवीस अभिलेखागार राजस्व, पुष्पेंद्र कुमार शस्त्र लिपिक को सीलिंग लिपिक का अतिरिक्त चार्ज और आकांक्षा सक्सेना को एसीएम पंचम के वाचक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
अल्का सिंह बनीं एआईजी स्टाम्प
शनिवार दोपहर को लंबे समय से तैनात एआईजी स्टाम्प श्याम सिंह बिसेन का तबादला मुख्यालय कर दिया गया है। उनकी जगह पर फतेहपुर की एआईजी अल्का सिंह को भेजा गया है। उन्होंने चार्ज ले लिया हैं। श्याम सिंह बिसेन रिलीव हो गए है।

