KANPUR Bar Association elections News: कानपुर में बार एसोसिएशन का परिणाम घोषित हो गया। बार एसोसिएशन चुनाव में महामंत्री पद के प्रत्याशी विनय मिश्रा (Vinay Mishra) ने जीत दर्ज की है। वह 82 वोट से जीते। वहीं सुशील कुमार सिंह दूसरे नंबर रहे। विनय मिश्रा 1801 वोट और सुशील कुमार सिंह 1719 वोट मिले।
‘महिला को गलत नीयत से पकड़ना, पजामे का नाड़ा तोड़ना’ छेड़छाछ का प्रयास नहीं दुष्कर्म है’
21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए मंगलवार को वोटिंग होने के बाद आज सुबह 10:30 बजे से राम अवतार महाना हॉल में अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई थी। सुबह करीब 10 बजे स्ट्रांग रूम से मतपेटियां निकाली गईं।
इसके बाद सभी प्रत्याशियों के सामने मतपेटियों की सील खोली गई। मतगणना ड्यूटी में लगे पूर्व सैनिकों ने मतपत्रों को फाड़ कर बंडल बनाने का काम शुरू किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मतगणना स्थल का दौरा किया।
शाम 4 बजे करीब मतगणना शुरू हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि रात 9 बजे तक अध्यक्ष और महामंत्री प्रत्याशियों के परिणाम सामने आने की संभावना है।
डीएम बोले-‘लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’
Deputy CM ब्रजेश पाठक बोले- ‘चोटी खींचना महाअपराध’

