KANPUR BIG BREAKING NEWS : आखिर कानपुर में नशीली और नकली दवाओं पर अंकुश न लगाना और कार्य के प्रति घोर लापरवाही की गाज सहायक आयुक्त औषधि दिनेश कुमार तिवारी और DRUG INSPECTOR रेखा सचान पर गिर गई।
आयुक्त डॉ. रोशन जैकब का औचक निरीक्षण
KANPUR BIG NEWS : सालों से नेपाल तक बेची जा रही नशीली और नकली दवाएं
दोनों अफसरों को मुख्यालय अटैच कर दिया गया। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन कमिश्नर रोशन जैकब के शहर में औचक निरीक्षण के बात तय मानी जा रही थी।
क्या आया आदेश
कानपुर में तैनात अधिकारियों की अब तक की कृत कार्यवाही पर्याप्त, समयबद्ध एवं शासन की मंशानुसार प्रतीत नहीं होती है। कानपुर मण्डल में तैनात सहायक आयुक्त औषधि दिनेश कुमार तिवारी और ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान को मुख्यालय अटैच किया गयाा। इनको निर्देशित किया जाता है कि वह कानपुर नगर में उपरोक्तानुसार समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर को मुख्यालय में योगदान आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा
Food and Drug Administration Commissioner Roshan Jacob को बनाए जाने के बाद ही अफसर सक्रिय हो गए थे। नशीली दवाओं और कोडिन सिरप को लेकर शासन से लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे, लेकिन कानपुर के सहायक आयुक्त औषधि और ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से कोई तेजी नहीं दिखाई जा रही थी। इस संबंध में JAIHINDTIMES ने Kanpur Drug Department News : शिकायतों के बाद जागता विभाग खबर चलाई थी। शासन को अफसरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रोशन जैकब का कानपुर में औचक निरीक्षण ने पहले ही तबादले की पटकथा लिख दी गई थी।
आयुक्त औचक निरीक्षण, भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद
अफसरों का लगी फटकार
कमिश्नर रोशन जैकब के शहर में आने की खबर जैसे ही खाद्य एवं औषधि विभाग के अफसरों को मिली, तो सनसनी मच गई। निरीक्षण को पहले ही अन्य जिलों से करीब पांच ड्रग इंस्पेक्टर बुला लिए गए थे। कुछ मेडिकल स्टोर्स की जांच के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर कमिश्नर ने औषधि विभाग के अफसरों को खासी डांट लगाई।
सर्किट हाउस पहुंचने के बाद टीमों में सभी ड्रग इंस्पेक्टर को अलग अलग मेडिकल स्टोर्स को भेजा गया। रोशन जैकब खुद एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार के साथ पहले कोपरगंज स्थित मेडिकल गोदाम और फिर बिरहाना रोड स्थित अग्रवाल ब्रदर्स (विनोद अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल) मेडिकल स्टोर पहुंची। यहां गोदाम.-दुकान दोनों को सील करने और रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया।
पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा
कोडीन युक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद
मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स के गोदाम पर औषधियों के भण्डारण, व्यवस्था एवं रख-रखाव में कई अनियमितताएं पायी गयी। कई ब्राण्डों के कोडीनयुक्त कॅफ सीरप एवं अन्य नॉरकोटिक्स श्रेणी की औषधियों की भारी मात्रा के साथ-साथ कई प्रकार की अवसानित औषधियों की भारी मात्रा एक साथ भण्डारित पायी गयी।
विक्रय प्रतिष्ठान से कम्प्यूटर को जान बूझकर हटा दिया गया तथा इसके स्वामी मौके पर स्वयं उपस्थित नहीं हुए, जिससे इनकी नॉरकोटिक्स श्रेणी के औषधियों के अवैध व्यवसाय में संलिप्तता स्पष्ट परिलक्षित होती है। मेसर्स मेडिसना हेल्थकेयर एवं मेसर्स वेदांस फार्मास्युटिकल्स, मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स से सम्बन्धित है एवं इनके द्वारा भी कोडीनयुक्त कॅफ सीरप एवं नॉरकोटिक्स श्रेणी की औषधियों के विक्रय में अनियमितताएं की गयी हैं। मेसर्स आयुक्त डॉ.रोशन जैकब ने इस संबंध में औषधि विक्रेताओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व बीएनएस के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश संबंधित निरीक्षक को दिए।
KANPUR NEWS : नकली कफ सिरप की शिकायत पर छापेमारी
नशे का कारोबार
सालों से अग्रवाल ब्रदर्स नशे का कारोबार कर रहे थे। हिमाचल की लेबोरेट कंपनी से अग्रवाल ब्रदर्स ने नशे के सिरप को खरीदा था। वह लेबोरेट कंपनी का बड़ा डीलर है। उनके खिलाफ लखनऊ से भी काफी सबूत मिले हैं। इसके लिए आयुक्त को खुद आकर छापेमारी करनी पड़ी। जिसमें बड़े पैमाने पर गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। इससे शहर में चल रही कार्रवाई पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रहा।
पूरे यूपी से लेकर नेपाल तक सप्लाई
अग्रवाल ब्रदर्स ने नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर फैला रखा। हिमाचल से माल मंगाकर गाजियाबाद, लखनऊ से लेकर कोपरगंज के गोदाम में रखता था। लेबोरेट कंपनी से उसने कप सिरप को मंगाया। फिर उनको यूपी 90 हजार बोतल नशे में प्रयोग होने वाले कफ सिरप को मंगाया। अलग-अलग जगहों पर अन्य खेप के साथ बेचा है। इसकी पुष्टि हिमाचल से बिक्री करने वाली कंपनी के जरिए ड्रग विभाग को मिली है। नशीले दवाओं की सप्लाई नेपाल तक की जा रही है।
इन फर्मों एवं इनके गोदामों का निरीक्षण किया गया-
1. मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स, बिराहना रोड, कानपुर, प्रोपराइटर-विनोद अग्रवाल
2. मेसर्स मेडिसना हेल्थकेयर, कोपरगंज, पार्टनर अनमोल गुप्ता एवं शिवम अग्रवाल
3. मेसर्स वेदांस फार्मास्युटिकल्स, बिराहाना रोड, प्रोपराइटर अनमोल गुप्ता
4. मेसर्स मोसाईको एजेन्सीज, कोपरगंज, पार्टनर अभिषेक शर्मा एवं मंजू शर्मा
इन फर्मा की कार्यवाही की समीक्षा की गयी
1. मेसर्स एएस हेल्थकेयर
2. मेसर्स बालाजी मेडिकल्स
3. मेसर्स माँ दुर्गा मेडिकोज
4. मेसर्स आरएस हेल्थकेयर
इन एनडीपीएस की धाराएं जोड़ने का निर्देश दिया
मेसर्स बालाजी मेडिकल्स,
मेसर्स माँ दुर्गा मेडिकोज,
मेसर्स एएस हेल्थकेयर,
मेसर्स आरएस हेल्थकेयर

