Kanpur Big Breaking News : रथयात्रा के दौरान दोपहर महंत से पुलिस की बदसलूकी के बाद गरमाए माहौल का पटाक्षेप 7 घंटे बवाल के बाद शाम आठ बजे पुलिस कर्मी के सस्पेंड होने पर हुआ।
महंत के आत्मदाह की घोषण के बाद काफी संख्या में भक्त नयागंज चौराह पहुंचे और प्रदर्शन किया। यहां कई थानों की फोर्स और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी ने लोगों को समक्षा कर शांत किया। पुलिस के आलाधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे पूरे मामले की जांच की जाएगी।
क्या था मामला
कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हंगामा हो गया। यात्रा में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर पुलिस और पनकी हनुमान मंदिर के महंत के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सैकड़ों समर्थक नयागंज पीपल वाली कोठी पर धरने पर बैठ गए। Kanpur Big Breaking News
KDA के OSD रजिस्ट्री कराने को मांग रहे 30 हजार
दरअसल, पुलिस प्रशासन का कहना था कि रथयात्रा में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर समर्थकों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी भी समर्थकों के साथ पहुंचे हैं।
मंदिर के महंत जितेंद्र दास और कृष्ण दास ने बताया, रथयात्रा निकलने से पहले पुलिस अधिकारी उनके पास पहुंचे और बैंड में दो स्पीकर लगाने को कहा। इसका हमने विरोध किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की।
कानपुर में शहरी विकास का नया अध्याय
महंत बोले- 8 बजे तक सस्पेंड नहीं किया, तो आत्मदाह करूंगा
दुकान बंद कराने के दौरान पनकी महंत बोले कि अगर रात 8 बजे तक मांगे नहीं मानी गई तो नयागंज चौराहे पर आत्मदाह करेंगे।
कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा का इतिहास 215 साल पुराना है। यहां दोपहर ढाई बजे जरनलगंज स्थित जगन्नाथ गली से यात्रा निकली गई। दो दिन चलने वाली यात्रा 28 जून को काहूकोठी, नयागंज चौराहा, हूलागंज, भूसाटोली, नागेश्वर मंदिर, नयागंज चौराहा, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा, शिवाला, संगम लाल मंदिर, कमला टावर, लाठी मोहाल होकर जनरलगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर पर खत्म होगी।

