KANPUR BIG BREAKING: कानपुर में 4 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में मां-बाप और 3 बेटियां हैं। मामला चमनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का है। KANPUR BIG BREAKING
बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने का कारखाना है। तीसरी और चौथी मंजिल पर परिवार के लोग रहते हैं। रविवार रात करीब 8 बजे बिल्डिंग पहले फ्लोर में आग लगी। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। घरों में रखे सिलेंडर, केमिकल और एसी फटने से इलाके में दहशत फैल गई।
राहुल गांधी ने माना – 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार गलती थी…
आसपास की इमारतें खाली कराई…
आग की सूचना पर एक-एक कर मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। रात 1.30 बजे लखनऊ से SDRF के जवान भी रेस्क्यू के लिए पहुंचे। बिल्डिंग के दोनों तरफ करीब 500-500 मीटर तक इलाके को ब्लॉक कर दिया गया है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। बिजली भी काट दी गई
फायर फाइटर्स ने तीसरी मंजिल पर फंसे 4 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। चौथी मंजिल पर फंसे मां-पिता और 3 बेटियों को 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका। रात 3 बजे पांच शव निकाले गए। मां से लिपटी बेटी का शव देखकर फायर फाइटर्स भी रोने लगे।
6 इमारतें खाली कराई, लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया
प्रेम नगर निवासी अकील के बड़े बेटे दानिश का जूते-चप्पल का कारोबार है। 4 मंजिला बिल्डिंग में नीचे कारखाना है। तीसरी मंजिल पर उनके भाई कासिफ परिवार के साथ रहते हैं। जबकि चौथी मंजिल पर दानिश, उनकी पत्नी और तीन बच्चियां रहती थीं।
लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे बिल्डिंग में आग लगी। आग कैसे लगी? यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। लेकिन, चौथी मंजिल पर फंसे मोहम्मद दानिश (45), उनकी पत्नी नाजमी सबा (42), बेटी सारा (15), सिमरा (12), इनाया (7) को नहीं निकाला जा सका।
मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी सबसे अमीर, जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?
पहले बेसमेंट में आग लगी, फिर…
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पहले बेसमेंट में लगी। इसके बाद तेजी से फैलते हुए महज 20 मिनट में ही टॉप फ्लोर तक पहुंच गई। घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने लगा। पहले 2 धमाके हुए। 5 मिनट बाद तीसरा धमाका हुआ। बगल की बिल्डिंग में जूता-चप्पल का गोदाम भी आग की चपेट में आ गया।
पिता से दानिश ने सिर्फ हैलो कहा, फिर फोन नहीं उठा
परिवार वालों के मुताबिक, आग लगने की सूचना पर अकील ने बेटे दानिश को फोन किया था। दानिश ने फोन उठाकर हैलो बोला था। फिर उसका फोन बंद हो गया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि आग लगने के दौरान दानिश एक बार नीचे उतर के आया था। इसके बाद वह दोबारा बच्चों को बचाने के लिए ऊपर भाग गया। फिर आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया और वह नीचे नहीं उतर सका।
70 से ज्यादा फायर कर्मी
रात 8 बजे आग लगी तो पहले लोग खुद ही बुझाने में जुट गए। 8.45 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी, करीब 30 मिनट बाद 9.15 बजे दमकल की पहले चार गाड़ियों मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए 6 और दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। फिर एक-एक कर कुल 20 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगीं। करीब 7 घंटे यानी 3 बजे 70 फायर फाइटर्स ने आग की लपटों पर काबू पा लिया।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में इसलिए और दिक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि जूते के कारखाने में डेन्ड्राइड केमिकल रखा था। ये जूते के सोल की पेस्टिंग के काम आता है। इसमें पेट्रोल का भी मिश्रण होता है, जिस कारण आग बार-बार भड़कती रही।

