KANPUR BIG NEWS : अगर आप व्रत में आलू पर निर्भर हैं तो थोडा सावधान हो जाएं। मंडी में रंगे आलू की बिक्री काफी हो रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग को निरीक्षण में सिंथेटिक आयरन ऑक्साइड के काफी खाली पैकेट मिले हैं। KANPUR BIG NEWS
KANPUR NEWS: बिरहाना रोड में जाम में फंसी अभिनेत्री सुष्मिता सेन
इस ऑक्साइड का इस्तेमाल आलू के लाल किए जाने को किया जा रहा है। टीमों ने बिल्हौर के बीबीपुर और के सिंघौली में करीब 224 आलू की बोरी 11200 किलो सीज किया साथ ही दस किलो रंगीन पाउडर मिला। रंगीन पाउडर का नमूना जांच को लिया गया। एक लाख रूपये का राइस ब्रान ऑयल को टीम ने सीज किया है। वहीं टीम ने विभिन्न जगहों से 26 नमूने लिए है, जिन्हें टेस्ट को भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
जमीन का खेल करने वाले काननूगो आलोक दुबे को रिवर्ट कर बनाया लेखपाल
डीएम की फटकार मीटिंग के दूसरे दिन ही खाद्य सुरक्षा विभाग में तेजी आ गई। नवरात्र के छठे दिन जागे विभाग को कैमिकल से रंगे आलू का जखीरा मिला। बीबीपुर बिल्हौर पहुंची टीम ने निरीक्षण किया तो यहां रसायनयुक्त रंगीन आलू बेचे जाने को तैयार किए जाते पकडा। मौके से 130 बोरी 6500 किलो, अनुमानित लागत रु. 78,000 आलू सीज किए गए तथा 10 किलो रंगीन पाउडर का नमूना जांच को लिया गया। बिल्हौर के सिंघौली में संदेह के आधार पर 94 पैकेट (प्रति पैकेट 50 किलो) रंगीन आलू अनुमानित मूल्य रु. 23,500 सीज किए गए। बिल्हौर बाजार में 894 लीटर राइस ब्रान ऑयल अनुमानित मूल्य रु. 1,04,508 सीज किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य कानपुर मंडल डा शशी पाण्डेय का निर्देशन रहा एवं कोल्ड स्टोरेज पर वह स्वयं भी उपस्थित रहीं
भूकंप की निगरानी को कलेक्ट्रेट में बनेगा आधुनिक भूकंपीय वेधशाला
कुल 26 खाद्य नमूने जांच को लिया
विभिन्न स्थलों से कुल 26 खाद्य नमूने जांच को लिया गया है। इसमें राइस ब्रान ऑयल , गाय का घी , बेसन, काजू , सरसों का तेल ,ब्लैक रेसीन, अरेबियन डेट्स, रॉ पीनट्स , साबूदाना , मूंगफली दाना , पनीर , कूट्टू आटा व ग्रीन रेसीन , भैंस का दूध समेत कई नमूने लिए हैं।
तमिल एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 39 की मौत
BREAKING NEWS : योगी का प्रशासन को सख्त निर्देश
पाकिस्तान क्रिकेटर हारिस रऊफ पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना

