KANPUR BIG NEWS: कानपुर में आबाकारी विभाग अधिकारी किसी के नहीं सुनतें। उन्होंने साफ कर दिया कि डीएम हों या एडीएम कोई फर्क नहीं पड़ता. हम अपने स्टाइल से काम करेंगें। KANPUR BIG NEWS
गोलमोल जवाब पर आबकारी अधिकारी को जमकर फटकार
दरअसल बीते रोज दिशा की बैठक में शराब की दुकानों को लेकर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि कई दुकानें स्कूल और मंदिरों के पास खुली हैं, रोज शिकायतें आ रही हैं। सांसद रमेश अवस्थी ने आरोप लगाया कि आबकारी अधिकारी ने पिछली बैठक की रिपोर्ट में कमीशन को गुमराह किया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने आबकारी विभाग से पूछा, ‘जिले में शराब की दुकानें स्कूलों और मंदिरों के पास खोल दी गई। आए दिन शिकायतें आ रहीं। आप लोग चाहते क्या हैं? जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार इसकी हमें रिपोर्ट दें’।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन मामले में दर्ज 5 FIR को खारिज किया
इसी बात पर सांसद रमेश अवस्थी बोल पड़े, ‘पिछली बैठक में आबकारी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी कि कितनी शिकायते आई, उसमें कितनी निस्तारित की गई। जवाब में इन्होंने गोलमोल उत्तर दे दिया।’ दोनों सांसदों की यह बात सुनकर ‘दिशा’ के अध्यक्ष एवं मिश्रिख सांसद अशोक रावत भड़क गए। बोले, ‘आबकारी अधिकारी ने समिति को गुमराह किया। इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करें और नोटिस जारी करें।’ दरअसल अब तक किसी भी दुकान पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। आबाकारी अधिकारी ने कहा कि मैं किसी का जवाबदेही नहीं हूं। मैं अपने अनुसार काम करता हूं।
वेज की जगह चिकन बिरयानी देने पर रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या
सेल्वा कुमारी जे, राजशेखर समेत 35 UP IAS को बिहार भेजा

