KANPUR BIG NEWS : हनुमंत विहार थाने में लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह (ADVOCATE Raghvendra Pratap Singh) और उनके साथियों के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
UTTAR PRADESH NEWS : इंजीनियर ने DM पर डंडे से पीटने का लगाया आरोप
एक माह पहले युवक ने 14 मई को हनुमंत विहार में सुसाइड किया था। उसने इन लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर जान दी थी। हनुमंत विहार इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
सुसाइड करने वाले सौरभ द्विवेदी की मां शकुंतला ने बताया कि आरोपियों में रवि सिंह भदौरिया, अर्चना सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र सिंह , हाकिम सिंह, कंचन सिंह, सुरेंद्र सिंह और अन्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बेटे ने वर्ष 2020 में अर्रा निवासी छत्रपाल सिंह से जमीन ली थी।
इसमें राजस्व संबंधित व बंटवारे से जुड़ी कुछ कानूनी प्रक्रिया शेष थी। छत्रपाल ने सौरभ के नाम पॉवर ऑफ ऑटार्नी कर दी थी। वर्ष 2024 में छत्रपाल सिंह की मृत्यु होने पर उसके बेटे रवि सिंह ने कहा कि आप मेरे नाम जमीन दर्ज कराइए।
मैं बाद में आपके नाम कर दूंगा। बेटे ने ऐसा ही किया। अपने खर्चे पर उनके सभी बच्चों के नाम चढ़वा दिए। जमीन बंटवारे का विवाद वर्तमान में भी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके चलते बेटे ने कहा कि मेरा पैसा मुझे वापस कर दीजिए मैं अब ये जमीन नहीं लेना चाहता।
KANPUR CMO AUDIO VIRAL : डीएम पर बोलते सीएमओ का ऑडियो वायरल
इसके बाद राघवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, हाकीम सिंह, कंचन सिंह, सुरेन्द्र सिंह ने उसे फोन कर धमकाया कि जो जमीन तुमने खरीदी है अब वो मुझे पसंद आ गई है और तुम चाहो या न चाहो अब वो पूरी जमीन वे ले लेंगे। कहा कि तुम अगर दोबारा हमारे पास आये तो कहां गायब हो जाओगे तुम्हें पता भी नहीं चलेगा। इसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे को जमकर पीटा।
अशोक, गोल्डी समेत 11 मसाला फक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
पुलिस पर लगाया आरोप
उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए कहा कि बेटे ने बर्रा और हनुमंत विहार पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं आई। आरोपियों ने उसे 30 लाख गबन के झूठे मामले में भी फंसा दिया। उसे कई बार फोन कर धमकाया गया। इनकी रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में मौजूद थी। उन्होंने बहू को जेल भेजने की धमकी देकर मोबाइल के पासवर्ड पूछे और रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी।

