Kanpur Big News : पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी के कमरे आग जलाकर सो रहे चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई है। पुलिस और फॉरेंसिक मौके पर है। कमरे में तसले में कोयला की राख मिली है। Kanpur Big News
सजेती क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर चला संयुक्त प्रवर्तन अभियान
प्रयागराज में सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर की मिली लाश
पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के साइट नंबर दो में ऑयल सीड्स कंपनी का प्लांट लगा हुआ है। यहां बने एक कमरे में बुधवार की रात को चार युवक आग जलाकर सो गए।सुबह फैक्टरी का गॉर्ड और अन्य कर्मचारी आए, तो उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर अंदर सो रहे चारों युवक मृत मिले। उनकी पहचान अयोध्या के अमित वर्मा (32), देवरिया के संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23) और दाऊद अंसारी (28) के रूप में हुई। कमरा चारों तरफ से बंद था, जिसमें एक तसले में कोयला जलता हुआ पाया गया है।
पुलिस कमिश्नर बोले-
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- कमरे में किसी तरह का वेंटिलेशन नहीं था। कोयला जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी, जिसे चारों युवक धीरे-धीरे बिना महसूस किए इनहेल करते रहे। इसी दौरान सो गए।
सुबह जब उनके साथी दरवाजा खुलवाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खुलवाने पर देखा गया कि चारों युवक दम तोड़ चुके हैं। फोरेंसिक जांच पूरी कर ली गई है।
गार्ड अजय ने बताया-
रात में ये लोग चिकन, रोटी और चावल बनाकर खाए थे। पास के कमरे में रहने वाला इनका साथी नागेंद्र गुरुवार सुबह 6 बजे उठा। चारों लोगों को जगाने गया। अंदर से कमरा बंद था। कोई जवाब भी नहीं मिला। दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन खुला नहीं।
यूपी एटीएस ने कानपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ को घर से उठाया
फिर ठेकेदार अरुण को फोन कर बताया। अरुण आए तो दरवाजा किसी तरह तोड़ा गया। अंदर देखा तो कमरा धुएं से भरा था। तसले में कोयला और बुरादा सुलग रहा था।
पारा 10.4 डिग्री था, फर्श पर सोए थे
बुधवार रात कानपुर बर्रा सेंटर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्द रात में चारों दोस्त कोयला जलाकर फर्श पर लेटे थे। किसी ने कागज के गत्ते बिछाए थे, तो कोई पतला चादर बिछाए था। कोई पैंट-शर्ट तो कोई हाफ टीशर्ट और लोअर पहने था। तीन लोगों ने पतले कंबल ओढ़ रखे थे। एक बिना कुछ ओढ़े ही लेटा था।
फैक्ट्री सील की गई
रिफाइनरी फैक्ट्री अभी बन ही रही है, जिसके मालिक तरुण बताए जा रहे हैं। इंदौर की आदित्य इंटरप्राइजेज कंपनी निर्माण काम कर रही है। कंपनी में पेंटिंग और वेल्डिंग का काम चल रहा है। ये सभी वेल्डिंग का काम 6 महीने से कर रहे थे। बॉयलर की टेस्टिंग के लिए भारी मात्रा में कोयला आया था, जिसे सुलगा कर ये लोग सोए थे। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।
Former Prime Minister शेख हसीना को सजा-ए-मौत
CM योगी बोले- ‘मर्सिडीज वाले लोग गमले चुरा ले गए

