KANPUR BIG NEWS: बिठूर के राजा हॉस्पिटल में नवजात की जलकर मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान का संचालन शुरू किया था और कल्यानपुर और चकेरी क्षेत्र में 100 से अधिक निजी अस्पतालों में निरीक्षण करीब 50 अस्पतालों को नोटिस जारी किया था। KANPUR BIG NEWS
BREAKING NEWS : CM योगी ने विधानसभा में ऐलान किया
इसी बीच चौबेपुर के प्रकाश नर्सिग होम में एक और बच्ची की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को प्रकाश नर्सिंग होम को सील किया और शुक्रवार को टीम ने सीएमओ कार्यालय के पास संचालित किए जा रहे नौ अस्पतालों का चकेरी पुलिस के साथ गहनता से निरीक्षण किया।
KANPUR BIG NEWS : जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई
नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ.रमित रस्तोगी ने बताया कि….
निरीक्षण में रामादेवी स्थित मॉडर्न ऑर्थो हॉस्पिटल व मोहिनी हॉस्पिटल में डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं मिले। सूर्य हॉस्पिटल के आईसीयू के स्टाफ आईसीयू ड्रेस नहीं पहने हुए थे। इसलिए तीनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस में जवाब मांगा गया है। वहीं, लक्ष्मी हॉस्पिटल व बेबी केयर हॉस्पिटल बिना पंजीकरण संचालित मिला।
यहां पर जब पूछताछ की गई और दस्तावेज चेक किए गए तो पता चला कि पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है, जिसपर निरीक्षण अधिकारी ने बिना पंजीकरण कराये चिकित्सकीय गतिविधियां संचालित नहीं किए जाने की सख्त हिदायत दी। बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
Deputy CM ब्रजेश पाठक बोले- ‘चोटी खींचना महाअपराध’
प्रकाश नर्सिंग होम सील, जिम्मेदारों पर दर्ज होगी एफआईआर
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

