KANPUR BIG NEWS : एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सामने सांसद रमेश अवस्थी (MP Ramesh Awasthi) और महापौर प्रमिला पांडेय के बीच भिड़ंत हो गई। KANPUR BIG NEWS
दोनों ने एक दूसरे पर तीखे आरोप लगाए। बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर करीब दस मिनट तक चला। अंततः रक्षा मंत्री ने हस्तक्षेप किया। तब जाकर झगड़े का सिलसिला बंद हुआ। इसे लेकर BJP ही नहीं शहर के समूचे राजनीतिक हल्को में चर्चा होती रही।
SIR की डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ाई
कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में नगर निगम और जेसीआई की ओर से बनाए गए मंगल भवन को लेकर रार रविवार को सड़क पर आ गई। विवाद के चलते Defense Minister Rajnath Singh मंगल भवन का उद्धाटन करने नहीं पहुंचे। सांसद ने इस पूरे मामले को लेकर जांच कराने की बात कही है।
कानपुर नगर निगम ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क के अगले हिस्से में नगर निगम की जमीन पर जेसीआई के सहयोग से 3,184.02 वर्गमीटर (34,272 वर्गफीट) क्षेत्रफल में गरीब परिवार के बेटे-बेटियों की शादी और शुभ कार्य के लिए मंगल भवन का निर्माण किया गया है। यहां आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 11 हजार रुपये में यह शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में दिया जाएगा।
मंगल भवन का उद्घाटन करने के लिए Mayor Pramila Pandey ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बतौर मुख्य अतिथि बुलावा दिया था, लेकिन एक दिन पहले ही रक्षामंत्री के प्रोटोकॉल बदल गया और उनका आना कैंसिल हो गया। क्यों कि सांसद रमेश अवस्थी ने इस मंगल भवन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दिशा की बैठक में उठाया था। उनका कहना है कि नगर निगम के बेशकीमती जमीन को निजी हाथों में सौंप दिया गया है।
KANPUR BREAKING NEWS : एसडीएम सदर ऑफिस में महिला का हंगामा
GSVM College की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी के खिलाफ समन जारी
एयरपोर्ट पर विवादः
एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री पहुंचे तो उन्हें रिसीव करने के लिए सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल समेत अन्य नेता पहुंचे थे। रक्षा मंत्री के सभी से मिलने के दौरान मेयर नाराज हो गईं और उन्होंने सांसद का नाम लेकर राजनाथ सिंह से नाखुशी जताई। महापौर ने उनसे शिकायत की कि आपने सांसद रमेश अवस्थी के कहने पर लोकार्पण का कार्यक्रम निरस्त किया है। इतना सुनते ही सांसद ने कहा मैंने कार्यक्रम निरस्त नहीं कराया।
प्रमिला पांडेय ने दोबारा तेज आवाज में कहा कि कार्यक्रम आपने ही निरस्त कराया है। इस पर सांसद बोले कि तेज और ऊंची आवाज से मैं चुप नहीं हो जाऊंगा। भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यों को लेकर मुहिम जारी रहेगी। इसके बाद दोनों के बीच तीखे शब्दों में बहस होने लगी। अंततः रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने हस्तक्षेप किया और कहा कि उन्होंने किसी के कहने से कार्यक्रम से निरस्त नहीं किया है। आप लोग खामोश हो जाइए। इसके बाद भी देर तक वहां का माहौल गर्म रहा।
शाम को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मैरिज हॉल का उद्घाटन किया। लेकिन सांसद और महापौर के बीच विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद बेनाझाबर रोड स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क में नगर निगम द्वारा बनवाए गए मंगल भवन को लेकर शुरू हुआ है। मास्टर प्लान, आवास एवं शहरी नियोजन की नियमावली और NGT के आदेशों के मुताबिक पार्क में पांच प्रतिशत से ज्यादा पक्का निर्माण नहीं हो सकता मगर यहां 3,184.02 वर्ग मीटर में मंगल भवन बन गया।
जनता के प्रति जवाबदेह, भ्रष्टाचार के खिलाफ लडूंगा
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि मंगल भवन का उद्घाटन को लेकर मेरे पास कुछ शिकायत आयी थी, के मंगल भवन के नाम पर सरकारी जमीन निजी लोगों को सौंपी जा रही है । जिसपर मैंने संज्ञान लिया वही राजनाथ जी को अवगत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम कैंसिल हुआ है।
उद्घाटन से पहले पहुंचे ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का उद्घघाटन समारोह में नाम तो नहीं था मगर वह कार्यक्रम के बहुत पहले ही दिन में मंगल भवन पहुंचे थे। इस संबंध में मंगल भवन के लिए फंड मुहैया कराने वाले जेसीआई इंडस्ट्रियल के अध्यक्ष प्रणीत अग्रवाल का कहना है कि उप मुख्यमंत्री यह प्रोजेक्ट देखने पहुंचे थे ताकि ऐसा ही भवन यूपी में अन्य जगह भी बनवा सकें।
भोले ने भी उद्घाटन रोकने को लिखा था
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भी मंगल भवन का उद्घाटन रोकने के लिए नगर आयुक्त को रविवार को पत्र लिखकर भेजा था। इसकी कॉपी उन्होंने जिलाधिकारी को भी भेजी थी। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम को स्थगित कर उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए शासन को प्रेषित करें। तब तक मंगल भवन के कार्यक्रम को स्थगित कराकर अवगत कराएं। इसमे उन्होंने दिशा की बैठक में उठाए मुद्दा का भी हवाला दिया है।

