KANPUR BIG NEWS: कानपुर के नरवल तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर DM जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। चिल्लाने लगा- सर, हमारी कोई नहीं सुन रहा है। आज जान दे देंगे। KANPUR BIG NEWS
Epstein Sex Scandal: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन
CM योगी ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया
SDM नर्वल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच को मौके पर गए थे। जांच की बाद शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है।
Kanpur News : डीएम सख्त, बीएसए से स्पष्टीकरण
UP WEATHER NEWS : यूपी के 50 जिलों में कोहरा
आत्मदाह की कोशिश करने वाले बउवन ने कहा- हमने फिल्मों में देखा था कि प्रशासन ऐसे नहीं सुनता है। इसलिए पेट्रोल डाल लिया। SO साहब हमारी सुन नहीं रहे हैं। मां के साथ मैं न्याय के लिए भटक रहा हूं। आनन-फानन वहां मौजूद पुलिस वालों ने घेरा बनाकर युवक को पकड़ लिया। पुलिस साइड में ले गई। उसके कपड़े चेंज करवाई। डीएम ने एसडीएम नर्वल और एसीपी को मौके मुआयना कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।
करबिगवां, नर्वल निवासी बउवन उर्फ और रणजीत सिंह पुत्र महावीर सिंह के प्रकरण में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्रा एवं एसीपी मौके पर गए।
औषधि विभाग ने तीन फर्मों के ड्रग लाइसेंस किए निरस्त
मां रानी सिंह ने कहा- जब भी मैं नाली को ठीक करती हूं। इस मामले को लेकर हम लोगों ने नरवल तहसील और नरवल थाने में कई बार शिकायत की थी। शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं होने से परिवार परेशान है।
पीड़ित बउवन सिंह ने कहा-
नाली बंद होने से मेरा घर गिर सकता है पीड़ित बउवन सिंह ने कहा- मैं नरवल थाने के करबिगवां साढ़ गांव का रहने वाला हूं। परिवार के ही सत्येंद्र, अभय सिंह और अखिलेश सिंह ने मेरे घर की नाली तोड़कर बंद कर दी है। इसके कारण मेरे कच्चे मकान में नाली का पानी भर रहा है, इससे घर गिरने का खतरा बना हुआ है।
प्रथम पक्ष राकेश सिंह पुत्र महावीर सिंह तथा द्वितीय पक्ष सीता देवी पत्नी सत्येंद्र सिंह के बीच रास्ते पर नाली का विवाद था। जिसमें उभय पक्ष व गांव के संभ्रांत लोगों के बीच में यह समझौता हो गया कि प्रथम पक्ष राकेश सिंह उपरोक्त पक्की नाली बनवा कर पटिया रखवाएंगे (निजी व्यय से) व द्वितीय पक्ष सीता देवी उपरोक्त रास्ता छोड़कर अपनी दीवाल का निर्माण करेंगी। दोनों पक्ष ने गांव की संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में समझौता किया।

