KANPUR BIG NEWS : पेयजल पाइप लाइन बिछाने को जहां सडकें खोदी गईं है उसकी मरम्मत तीस अक्टूबर तक पूरी न हो तो DM साहब आप संबंधित अफसर पर मुकदमा दर्ज कराएं।
यह आदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विकास कार्य की समीक्षा बैठक में दिए। Vidhaanasabha Adhyaksh की अध्यक्षता में नवीन सभागार में नगर विकास को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। यहां शहर में हो रहे विकास और रूके विकास कार्यों को लेकर अफसरों से जवाब तलब किया गया। KANPUR NEWS
निर्माण कार्य स्थल पर लगाया जाए बोर्ड : डीएम
पेयजल पाइपलाइन बिछाने में सडकों की मरम्मत का मुद्दा बैठक में काफी देर छाया रहा। जल निगम (ग्रामीण) अधिशासी अभियंता एमके शर्मा ने बताया कि कार्य काफी तेजी से चल रहा है। करीब 40 किलोमीटर सडक का कार्य बचा है, जिसे 30 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसपर विधानसभा अध्यक्ष Satish Mahana ने कहा कि समय निर्धारित कर लीजिए।
उन्होंने डीएम को आदेश दिया कि यदि 30 अक्टूबर तक मरम्मत का काम पूरा न हो तो संबंधित अफसर पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। साथ ही उक्त निर्माण कार्य की जांच आईआईटी से कराएं। वहीं डीएम ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि सभी निर्माण कार्य में एक बोर्ड लगया जाए जिसमें निर्माण संबंधित सभी ब्यूरा हो। लागत से लेकर निर्माण कार्य पूण होने की टाइम लाइन हो।
सीएम किसी काम को बोलें और इतनी देर हो यह ठीक नहीं : Satish Mahana
रमईपुर क्षेत्र में 2013 से प्रस्तावित मेगा लेदर क्लस्टर परियोजना 12 साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। 2026 में परियोजना के पूर्ण होने का समय निर्धारित था, लेकिन मेगा लेदर क्लस्टर यूपी लिमिटेड के निदेशक अशरफ रिजवान किसानों से पूरी जमीन ही नहीं खरीद सके, अब इसका जिम्मा यूपीएसआईडीडीसी को प्रदान किया गया है। इस पर मेगा लेदर क्लस्टर लिमिटेड के निदेशक अशरफ रिजवान ने बैठक में बोला कि अब वह जमीन उपलब्ध करा देंगे। इसपर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कहा कि इतने सालों से भी बात हो रही। इसपर रिजवान बोले कि उन्होंने गलत जमीन खरीद ली थी तो सतीश महाना बोले कि गलती किसकी थी। सीएम किसी काम को बोलें और इतनी देर हो यह ठीक नहीं। उन्होंने इस संबंध में डीएम को दिशा निर्देश दिए है।
‘कुछ क्षेत्रों के सर्किल रेट क्यों नहीं बढे’
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के विकास गति पर सतीश महाना ने जानकारी हासिल की। इसपर अफसर ने बताया कि द्वितीय फेज में तहसील नर्वल के ग्राम महाराजपुर, हाथीपुर और फुफवार सुईथोक की जमीन को चिह्नित कर भूमि का प्रस्ताव का लेटर यूपीडा को भेजा गया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से पूछा कि जमीनों के सर्किल रेट बढाने की जल्दी तो सभी क्षेत्र के रेट रिवाइस होते। उनके पास कुछ शिकायतें आईं है, इनमें कबरई, महाराजपुर, हाथीपुर और फुफवार सुईथोक के सर्किल रेट नहीं बढाए गए। आखिर इसका क्या कारण है।
बैठक में सभी अफसर हंसने लगे
जिला पंचायत विभाग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के आदेश विधानसभा अध्यक्ष ने पिछली बैठक में दिए थे। इसपर बैठक में जब जिला पंचायत के आलाधिकारी के संबंध में पूछा गया तो विभाग के एक अफसर ने बताया कि वह मेडिकल LEAVE पर हैं। शनिवार को गए हैं और सोमवार शाम तक आए आएंगे। इसपर बैठक में सभी अफसर हंसने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने डीएम को गुणवत्ता की रिपोर्ट को क्रासचैक करने और निर्माण कार्य की जांच IIT से कराने का आदेश दिए हैं।
कुछ अन्य आदेश
कानपुर में नई तहसील को लेकर फिर से कवायद का आदेश दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदर तहसील के पास अधिक क्षेत्र है। डीएम को आदेश दिया कि फिर से प्रस्ताव बनाया जाए।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के आलाधिकारी न आने पर उन्हें नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है।
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे : पैकेज-2 पूर्ण, पैकेज-1 का 95% कार्य सम्पन्न। दिसम्बर से पूर्व यातायात प्रारंभ करने के निर्देश।
जीटी रोड : 10 दिनों में गड्ढा मुक्त करने के आदेश। निरीक्षण हेतु 3 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधायक द्वारा जाँच।
चकेरी पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मर हटाने व ट्रैफिक सिग्नल सक्रिय करने का आदेश।
बारात मार्ग केवल एक ओर से निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
सेबसी झील को सुरक्षित स्वरूप में विकसित करने के निर्देश।
लाल बंगला में अंडरग्राउंड केबल कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था नियमित करने पर बल दिया जाए।
बैठक में महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायिका नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, राहुल बच्चा, एमएलसी अरुण पाठक, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त, केस्को एमडी, व केडीए के वीसी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

