Kanpur CM Dashboard Ranking : DM JP SINGH की सख्ती व लगातार समीक्षा भी जिले की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार नहीं कर पा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी नवंबर माह की रिपोर्ट में जिला महज 8.28 अंक प्राप्त कर 64वें स्थान पर रहा है। जबकि अक्तूबर में कानपुर 40वें स्थान पर था। सितंबर माह में भी जिले की रैंकिंग 64वीं रही थी।
आईजीआरएस रैंकिंग में 75 जिलों में शहर की रैंक 70वीं
डैश बोर्ड रैंकिंग साफ संकेत दे रही है कि जिलाधिकारी स्तर पर सख्ती जरूर है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई विभागों के अफसर अब भी लापरवाह बने हुए हैं। शासन की कड़ी निगरानी में आई यह गिरावट अफसरों की कार्यशैली और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। इस रैंकिंग के लिए सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज विकास कार्यों में दिव्यांग पेंशन, मातृत्व-शिशु एवं बालिका योजना, ओडीओपी वित्त पोषण, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह, आवास और जल जीवन मिशन जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं।
मथुरा में 7 बसें, 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले
KIT में आक्रोशित छात्रों का जमकर हंगामा, तोड़फोड़, कॉलेज के निदेशक से धक्कामुक्की
सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की फजीहत सिर्फ भोजन अव्यवस्था ही नहीं
नवंबर माह में विकास कार्यों के मूल्यांकन में कानपुर को 59वीं रैंक मिली है जबकि अक्तूबर में जिला 18वें स्थान पर था। सितंबर में 26वीं और अगस्त में 25वीं रैंक थी। वहीं राजस्व कार्यों में स्थिति अत्यधिक खराब है। स्मार्ट सिटी मिशन, हाउस टैक्स वसूली, सरकारी कर राजस्व और कुल राजस्व प्राप्ति समेत 68 परियोजनाओं के मूल्यांकन में कानपुर की रैंकिंग 63वें स्थान पर रही, जबकि अक्तूबर में 62वीं थी। सितंबर में जिला 71वें और अगस्त में 68वें स्थान पर था। Dashboard Ranking

