Kanpur Cricket News : ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित सिंदूर कप का हिस्सा बनने पहुंचे एमएलसी अरुण पाठक की विजिटर गैलरी स्टैंड के पास पुलिस की दो महिला अधिकारियों से तीखी झड़प हो गई। Kanpur Cricket News
तेज बारिश से बिगड़ा सिंदूर कप का खेला, मंथन में आयोजक
सुरक्षाकर्मी के हथियार ले जाने को लेकर शुरू हुई झड़प के बीच एक महिला अधिकारी ने कहा कि रुक जाओ, इनको डील कर चुकी हूं एक बार। यह कहते ही एमएलसी अरुण पाठक भड़क गए और बार-बार डील के बारे में पूछते रहे। हालांकि थोड़ी देर बाद पहुंची महापौर प्रमिला पांडेय और भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में ऑपरेशन सिंदूर कप के तहत रविवार शाम सांसद व सेना एकादश के बीच मैच होना था। बारिश के कारण बाधित मैच का हिस्सा बनने एमएलसी अरुण पाठक पहुंचे थे। वे अपने गनर और सहयोगियों के साथ जैसे ही विजिटर गैलरी स्टैंड पहुंचे तो सुरक्षा में तैनात एक एसीपी (एसीपी) ने रोक लिया। उन्होंने गनर को अंदर जाने से मना कर दिया।
सरकारी अस्पतालों की दवाएं मिलीं अधोमानक
ट्रेन का सफर होगा महंगा! 1 जुलाई से इन ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है किराया
यह देख एमएलसी कारण पूछने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कार्बाइन को स्टेडियम के अंदर ले जाने पर रोक है। इसको लेकर कुछ बहस हुई। तभी एसीपी गनर से उसका नाम व बैच नंबर पूछने लगी। यह सुनते ही एमएलसी अरुण पाठक भड़क गए और कहा कि यह मेरा मातहत है, इसके बारे में जो पूछना है, हमसे पूछो। अभी बहस चल रही थी कि एक अचानक एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा एसीपी और एमएलसी के बीच खड़ी हो गई। महिला अधिकारी ने कहा कि रुक जाओ, शांत रहो, इनको पहले भी डील कर चुकी हूं एक बार। यह सुनते ही एमएलसी भड़क उठे और कहा कि डील का क्या मतलब है। मैं क्या कोई डीलर हूं।
इस बात को लेकर पुलिस अधिकारी और एमएलसी के बीच तीखी झड़प हुई। भाजपा पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। लेकिन, थोड़ी देर बाद स्टैंड के बाहर फिर आमने-सामने होने पर बहस शुरू हो गई, तब महापौर ने भी बीचबचाव का प्रयास किया। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि महिला अधिकारी के बयान से आहत हूं। वह मुझे डीलर बताकर डील करने की बात कह रही है।

