Kanpur Cricket News : ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को होने वाले बहुचर्चित सिंदूर कप के आयोजन पर भारी बारिश अपना कहर बरपा रही है। Kanpur Cricket News
सरकारी अस्पतालों की दवाएं मिलीं अधोमानक
ट्रेन का सफर होगा महंगा! 1 जुलाई से इन ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है किराया
सेना के शोर्य, वीरता और पराक्रम को समर्पित सांसद और सेना एकादश के मध्य दूधिया रोशनी में खेले जाने वाला यह टी-20 मैच आज दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण रद होता प्रतीत हो रहा है। हालांकि पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों में निराशा छाने लगी है।
बिना मैच रैफरी के हो रहा सिंदूर कप
ग्रीनपार्क में रविवार को खेले जाने वाले सासंद और सेना एकादश के मैच में जहां बीसीसीआई के अंपायर व स्कोरर लगाये गये हैं वहीं मैच रैफरी की जिम्मेदारी किसी को सौंपी ही नहीं गयी। बारिश के कारण जब मैच के आयोजन पर संशय के बादल छाये हुए हैं तो ऐसी स्थिति में सभी मैच रैफरी के फैसले का इंतजार करते हुए स्टेडियम में अपनी कुर्सियों पर डटे हैं। हालांकि जब मैच रैफरी के लिए पूछा गया तो पता चला कि इस मैच में किसी को भी ऐसी जिम्मेदारी ही नहीं सौपी गयी है। गौरतलब है कि आयोजकों ने यूपीसीए से इस मैच के लिए ग्राउंड, लाइट, अंपायर व स्कोरर की मांग की थी, जिसे पूरा कर लिया गया था। इस मैच में अनुराग राठौर, अंकित तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, सतीश पाण्डेय अपंयारिंग में तथा रामजी तिवारी व आशुतोष बाजपेई स्कोरिंग में शामिल हैं।
फ्लड लाइट में भी यूपीसीए के खर्च हो गये 90 हजार
सासंद और सेना एकादश के मध्य रविवार को ग्रीनपार्क की दूधिया रोशनी में टी-20 मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले यहां की फ्लड लाइट की टेस्टिंग जब की गयी तो एक पोल का रिले खराब मिला। जिसे सही कराने के लिए यूपीसीए के 90 हजार रुपये भी खर्च हो गये।
पिछले वर्ष भारत-बंगालदेश टेस्ट में भी बारिश ने बरपाया था कहर
पिछले वर्ष 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक ग्रीनपार्क में खेले गये भारत और बंगलादेश टेस्ट मैच के दौरान ढाई दिन बारिश ने अपना कहर बरपाया था। हालांकि उस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में भारत ने टेस्ट इतिहास की अपनी सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी की थी।
ड्रेनेज सिस्टम को लगवाने का वादा अभी भी अधूरा
पिछले वर्ष भारत-बंगलादेश टेस्ट मैच के दौरान ग्रीनपार्क में ड्रेनेज सिस्टम के न होने को लेकर काफी हंगामा मचा था। मैच के बाद यूपीसीए, जिला प्रशासन, खेल विभाग ने स्टेडियम में अतिशीघ्र ड्रेनेज सिस्टम लगवाने के लिए काफी वादे किये थे लेकिन आज भी वह पूरे न हो सके। जिला प्रशासन ने ग्रीनपार्क का जीर्णोद्धार करने के लिए एक-दो बैठक तो की लेकिन अभी तक स्टेडियम में होने वाले कार्य़ों को लेकर कोई योजना तैयार न हो सकी।
18 माह में ग्रीनपार्क का कायाकल्प करने का अब किया वादा
सिंदूर कप के आयोजन को लेकर हुई प्रेसवार्ता में सासंद रमेश अवस्थी से जब ग्रीनपार्क स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम तक के न लग पाने का कारण पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि अगले 18 महीनों में इस स्टेडियम का कायाकल्प करने की बात कही। इसके बाद जिला प्रशासन की बैठक में यूपीसीए को आदेश दिया गया कि वह जल्द ही ग्रीनपार्क में होने वाले सभी कार्यों की डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करें।

