KANPUR CRIME NEWS : चकेरी इंस्पेक्टर (Chakeri Inspector) संतोष कुमार शुक्ला, दरोगा अंकित खटाना के खिलाफ उन्हीं के थाने में डकैती समेत 7 धाराओं में FIR दर्ज की गई है।
लाल बंगला निवासी महिला ने चकेरी इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़ कर जबरन कब्जा कराने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि मामला हाईकोर्ट में ट्रायल पर होने के बावजूद चकेरी इंस्पेक्टर ने जबरन कब्जा कराया, साथ ही उनके परिजनों के साथ मारपीट कर शांति भंग में चालान भी किया। पीड़िता ने सीएम योगी, मुख्य सचिव, डीजीपी व पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी।
‘10 बड़े बाजारों को चिन्हित किया, लोग भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित न करें’ : DM Vishak G
2023 से पीड़ित महिला का चल रहा विवाद (kanpur news)
लाल बंगला चंद्र नगर निवासी संगीता जायसवाल ने बताया कि उनके प्लॉट में दुकानें बनी हैं, जिसका वह लगातार नगर निगम में हाउस टैक्स भी जमा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वामित्व की भूमि का विवाद सुशील वार्ष्णेय और अभिषेक वार्ष्णेय से वर्ष 2023 से एफटीसी सीनियर डिवीजन की कोर्ट में ट्रायल पर है, साथ ही एक वाद हाईकोर्ट में भी चल रहा है।
29 मार्च को इंस्पेक्टर ने कराया कब्जा
पीड़िता का आरोप है कि मामला हाईकोर्ट में होने के बावजूद 29 मार्च को चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर, ग्वालटोली निवासी धर्मेंद्र यादव समेत करीब 30 से 40 अज्ञात और पुलिसकर्मी उनके प्लॉट पहुंचे और मेनगेट व दीवार तोड़ कर जबरन अवैध रूप से कब्जा करा दिया।
लाठी डंडों से जमकर पीटा
इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने उनके भतीजे अभिषेक जायसवाल, भतीजी ज्योति जायसवाल, ललित, आशीष जायसवाल, बुआ विनीता जायसवाल को लाठी डंडों से जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए। मेडिकल के दौरान पुलिस ने एक भी चोट नहीं दिखाई साथ ही पीड़ितों पर ही शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर चालान कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल और लैपटॉप छीन लिया।
स्कूल बंद, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, अडवाइजरी और अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश
डेढ़ करोड़ का माल व जेवरात पार किए
पीड़िता ने बताया कि प्लॉट में उनके पति का लगभग डेढ़ करोड़ का माल आरोपी ट्रक से पार कर दिया। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने दो सोने की चेन, दो सेट चूड़ी, चार जोड़ी पायल, कान की झुमकी, कमर पेटी समेत 6 लाख के जेवरात व गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना की सीसीटीवी कैमरों में रिकार्डिंग है।
पुलिस कमिश्नर ने दिए कार्रवाई के आदेश
पीड़िता ने मामले की शिकायत CM YOGI, मुख्य सचिव, डीजीपी व पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला, दरोगा अंकित खटाना समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ डकैती, दंगा करने, चोरी, चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

