KANPUR CSJMU NEWS : एक अन्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की बेटी से सीएसजेएमयू में रेप के प्रयास का मामला सामने आया है।
पीड़ित छात्रा ने तीन छात्रों पर आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि तीनों छात्रों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गैंगरेप और जान से मारने की धमकी भी दी। विवि की आंतरिक समिति ने इसकी जांच शुरू कर दी है। KANPUR NEWS
यूपी में IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा
कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर तीन छात्र वैभव मिश्रा, अनुज विश्वकर्मा, रितेश निर्मल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज विभाग की छात्रा ने सोमवार को कुलपति व रजिस्ट्रार से तीन छात्रों पर गैंगरेप का प्रयास, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक घटना 16 मार्च की है। दोपहर के समय कॉलेज के एक कमरे में तीनों छात्रों ने उसे खाने के लिए बुलाया। कमरा खाली देख तीनों छात्रों ने गलत तरीके से छूने के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
नालंदा के मंदिर में भगदड़, 9 महिलाओं की मौत
चार आलाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
चिल्लाने पर तीनों छात्रों ने धमकी दी। तभी अन्य छात्र उस कमरे की ओर आने लगे, जिससे तीनों छात्र भाग निकले। छात्रा ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी गैंगरेप व जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस वजह से वह अवसाद में रही। कई दिन बाद खुद को मजबूत किया और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। माता-पिता के साथ कुलपति व रजिस्ट्रार से शिकायत की।
एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट
प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को कुछ छात्रों से पूछताछ भी की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

