KANPUR DM vs CMO : डीएम और सीएमओ का विवाद अब सोशल मीडिया में भी सुर्खियों पर है। एक्स हो या FACEBOOK #kanpurstandswithdmkanpur का ट्रेंड कर रहा है।
KANPUR DM vs CMO : डीएम और सीएमओ विवाद में अब राजनीतिक तडका
KANPUR CMO AUDIO VIRAL : डीएम पर बोलते सीएमओ का ऑडियो वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जनप्रतिनिधियों के पत्र को अपलोड करने के साथ डीएम की ओर से अस्पतालों पर की गई विभिन्न कार्रवाइयों के वीडियो व खबरों को वायरल किया जा रहा है। एक्स यूजर्स कानपुर स्टैंड विथ डीएम कानपुर को ट्रेंड कर रहे हैं। जिसमें यूजर्स डीएम का सपोर्ट करने के साथ सीएमओ और विभिन्न जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
KANPUR NEWS : वायरल आडियो पर डीएम भडके, CMO को बैठक से उठाया…
वायरल होते कुछ दिलचस्प कमेंट
-सीएमओ के बेहद मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम को भेदते हुए पहली मिसाइल (विधायक सांगा का पत्र) उनकी धरती पर गिरकर फटी।
-पता चल गया कि नेमी साहब का 10, ऊपर कहां-कहां जा रहा है
-सीएमओ का एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 है या आकाशतीर
-सीएमओ ने बढ़िया एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया है। शिकायतों की मिसाइलें हवा में नष्ट करने की तैयारी।
-डीएम इसलिए चुभते हैं क्योंकि वो हाजिरी रजिस्टर में नाम तलाशते हैं रिश्ता नहीं।
-सीएमओ न हो गए मोहल्ले के हीर, हर नेता बन बैठा रांझा
-एक सीएमओ के लिए नेता इतने प्रेमपत्र क्यों लिख रहे हैं
-कानपुर में बारिश का मौसम शुरू हो गया है… बूंदों वाला नहीं आरोपों वाला

