KANPUR FLOOD NEWS : बाढ पीडितों के लिए शासन की ओर से लगातार सहायता मुहैया करायी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों का प्रशासनिक अफसरों ने स्थलीय निरीक्षण किया। गंगा बैराज मार्ग पर अस्थायी रूप से निवास कर रहे प्रभावित परिवारों का अधिकांश हिस्सा अपने घरों को लौट चुका है तथा शेष प्रभावित व्यक्तियों ने भी कल तक वापस जाने की सहमति व्यक्त की है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट\ एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने लोगों से बात कर उनसे परेशानी पूछी। इस दौरान तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने प्रभावित फसल क्षति की जानकारी कर्मचारियों से प्राप्त की। यहां राशन किट का वितरण किया गया।
डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद
एसडीएम सदर अनुभव सिंह (SDM Sadar Anubhav Singh) ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, लोगों से उनके परेशानी संबंधित जानकारी ली गई है। तहसील के कर्मचारी मौके पर कार्य कर रहे हैं। जिन किसानों की फसल क्षति हुई है उनको मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। KANPUR NEWS
गोरखपुर में पशु तस्करों ने छात्र को मारी गोली
प्रशासन बाढ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट\ एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर ने राजस्व कर्मियों संग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यहां अफसरों ने ग्राम पंचायत कटरी ख्योरा अंतर्गत ग्राम भगवानदीनपुरवा, भोपालपुरवा, बनियापुरवा, दुर्गापुरवा, लक्ष्मणपुरवा, गिल्लीपुरवा (कटरी ख्योरा) तथा बड़ा रामपुर मजरा कटरी शंकरपुर सराय में पात्र लाभार्थियों को राशन किट का वितरण किया।
KANPUR BIG NEWS : युवक ने तहसीलदार सदर (न्यायिक) को दिया पीट
तहसीलदार सदर ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित फसल क्षति का आंकलन भी पूर्ण कर लिया गया है। इसमें लगभग 1000 कृषक तथा 150.54 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित पाया गया है। प्रभावित कृषकों को मुआवजा दिए जाने की ऑनलाइन प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।
KANPUR India A and Australia A Match : दोनों टीमें 27 सितंबर को कानपुर पहुंचेंगी
राहत/राशन किट का संक्षिप्त विवरण:-
प्रत्येक किट में खाद्यान्न (आलू, आटा, चावल, दाल, चना, चीनी, नमक, तेल आदि) के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ (साबुन, माचिस, मोमबत्ती, तौलिया, सैनिटरी पैड, ढक्कनदार बाल्टी, तिरपाल, सूती कपड़ा, डिस्पोजल बैग एवं डिटॉल/सेवलॉन) सम्मिलित की गई हैं।

