Kanpur Food Safety Department News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर बडी कार्रवाई करते हुए 39 लाख का माल जब्त किया है।चौबेपुर में बरेली से लाया गया 746 किलो बदबूदार पनीर को नष्ट किया गया। टीम ने 23 नमूने जांच को लिए हैं।
टीम को देख 9 कुंतल खोया छोडकर भागे मजदूर
“कभी आना तू मेरी गली” , यूफोरिया की धुन पर थिरके लोग
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बरेली से घंटाघर लोडर से 1.11 लाख रुपये का 746 किलो मिलावटी पनीर जा रहा था। टीम के चौबेपुर पर लोडर को रोकने पर चालक मौके से भाग निकला। इंतजार करने के बाद जब कोई मौके पर नहीं आया तो टीम ने घटिया और खराब रखरखाव पर पनीर को नष्ट कराया।
Kanpur DM के नाम से नेहा सिंह राठौर और खेसारी लाल से संबंधित Fake Post Viral
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लकी होटल में मिली गंदगी, पंजीकरण निलंबित
टीम ने मिलावट की आशंका पर सचेंडी से 35 लाख का लगभग 10 हजार किलोग्राम खजूर जब्त किया। घाटमपुर के कैथा में मिलावट की आशंका पर 8700 का 60 किलो रिफाइंड सोयाबीन आयल को जब्त किया गया। घाटमपुर में रंगी हुई कचरी होने पर 1500 का लगभग 30 किलोग्राम को सीज किया गया है। नौबस्ता हंसपुरम् में 2,67, 253 का 1500 लीटर सोयाबीन तेल को जब्त किया गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि पूरे जिले में जांच हुई है। मिलावट की आशंका पर 12106 किलो सामग्री को जब्त किया गया है।
FSDA की बडी कार्रवाई, 6 करोड का 4 लाख लीटर तेल सीज

