KANPUR GAS CYLINDER NEWS : गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर उपभोक्ताओं की लाइन लगने लगी हैं। वहीं प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि पैनिक बुकिंग से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें। सिलेंडर कालाबाजारी न हो इसपर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने सभी एसडीएम और अफसरों को आदेश दे रखा है। एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। KANPUR GAS CYLINDER NEWS
सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
देश में पहला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी
ADM (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार ने बताया कि LPG गैस (GAS CYLINDER) आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इस कॉल सेंटर का नंबर 0512-2988763 मोबाइल नंबर 6394616122 भी जारी किया गया है। इस पर एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं तथा कालाबाजारी (black marketing) से संबंधित सूचनाएं भी उपलब्ध करा सकते हैं। प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों एवं सूचनाओं पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आपूर्ति विभाग ने सात अफसरों की टीम गठित की है। जो कि कंट्रोल रूम में कार्यरत रहेंगे। यह तीन शिफ्ट में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करेंगे। KANPUR NEWS
अलग अलग गैस गोदामों के बाहर सिलेंडर लिए भीड़ देखने को मिली। कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा तो किसी एजेंसी का सर्वर न आने की वजह से बंटने का काम रुका हुआ है। इसके अलावा एजेंसियों में जहां रोज दो गाड़ी आती थी। वहीं, इस समय दो दिन में महज एक गाड़ी पहुंच रही है। सप्लाई घट गई है। सर्वर डाउन से लोगों को बुकिंग में दिक्कत हो रही है।
इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक (LPG) के.एम. ठाकुर का कहना है कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है और पैनिक बुकिंग न करें। सरकार अब अमेरिका जैसे देशों से वैकल्पिक कार्गो मंगाने पर विचार कर रही है।
KANPUR IGRS RANK NEWS : आईजीआरएस रैंक में दस अंक की लंबी छलांग
वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर G7 देश अपने इमरजेंसी तेल भंडार से सप्लाई जारी करने पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि ग्लोबल मार्केट में ऊर्जा संकट को कम किया जा सके। रूस और अल्जीरिया से भी अतिरिक्त कच्चा तेल आने की उम्मीद है।
लेखपाल आलोक दुबे को सरकारी सेवा से किया बर्खास्त

