KANPUR GHATAMPUR NEWS: घाटमपुर के नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम सिटी को काफी अनियमितताएं मिलीं। JE और बाबूओं के गैरहाजिर, पेंडेंसी की जानकारी न होने और नियमित कार्यालय निरीक्षण न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
अधिशासी अधिकारी और एक बाबू को स्पष्टीकरण जारी करने, जूनियर इंजीनियर (JE) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति के लिए शासन को पत्र का आदेश दिया है। KANPUR GHATAMPUR NEWS
KANPUR BIG NEWS: तेज आंधी बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, दो की मौत
एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद कार्यालय के निरीक्षण में काफी लापरवाही मिली। अफसर नियमित कार्यालय का निरीक्षण नहीं करते। कई रजिस्टर की जानकारी तक नहीं दे सके, वहीं बाबू बिना अवकाश प्रार्थनापत्र गैरहाजिर मिले। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जेई को लेकर काफी शिकायत मिलीं। इन पर कार्रवाई की संस्तुति के लिए शासन को लेटर लिखा जाएगा।
UP HIGHCOURT NEWS : FIR पर यूपी पुलिस को फटकारा
एडीएम सिटी नगर पालिका परिषद कार्यालय के निरीक्षण पहुंचे। यहां कार्यालय का काफी पुराना बोर्ड देखकर उन्होंने इसे बदलने का आदेश दिया। कार्यालय में अधिशासी अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार से नामांतरण की पेंडेंसी पूछी गई तो वह नहीं बता सके। हाजिरी रजिस्टर चैक किया गया तो वह भी गडबडझाला मिला। जो बाबू शेखर कुमार रजिस्टर दिखा रहा था, उसकी ही अपसेंट लगी थी। जानकारी में पता चला कि अफसर के आने की सूचना पर कार्यालय आए हैं। जब छुट्टी का आवेदन पूछा तो बाबू कुछ बता न सके। वहीं जेई गैरहाजिर मिले। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जेई अभिषक कुमार यादव कार्यालय काफी कम आते हैं।
आलिधिकारी को देखकर जनता ने की शिकायत
एडीएम सिटी को देखकर वहां पहुंचे लोगों ने शिकायत की जवाहर नगर पूर्वी में नाला बना था। ठेकेदार मेसर्स सिंह ब्रदर्स ने उलटा स्लोप बना दिया। अब गंदा पानी वार्ड में घुसता है, जिससे काफी परेशानी होती है। एडीएम सिटी ने अधिशासी अधिकारी को आदेश दिया कि पूरे मामले की जांच करें, दोषी होने पर कंपनी पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
KANPUR NEWS : मोबाइल की लत युवाओं के लिए खतरा
BIG NEWS : चंडीगढ़ में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट

