KANPUR GHATAMPUR NEWS : घाटमपुर में तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जहांगीराबाद की करोड़ों रुपये मूल्य की ग्राम सभा भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त करा लिया।
“ऑपरेशन ब्लैक शीप्स एंड शार्क्स हंट” के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल 09 गाटों की लगभग 1.805 हेक्टेयर (करीब 02 हेक्टेयर) हाईवे से सटी बेशकीमती जमीन को पुनः ग्राम सभा की श्रेणी में दर्ज कर संरक्षित किया गया है। इन भूमियों की अनुमानित बाजार कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
70 साल पुराना विवाद खत्म, 20 करोड़ की 20 बीघा जमीन पर केडीए का हक
SDM अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम सभा अथवा अन्य शासकीय संपत्ति को अवैध और अनधिकृत तरीके से छल एवं फर्जीवाड़ा कर प्राप्त करने का मामला संज्ञान में आया था। तहसील प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए भूमि को संरक्षित कर दिया है। माफियाओं को बख़्शा नहीं जाएगा।
शिकायत पर गठित हुई जांच टीम
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत प्राप्त होने के बाद SDM घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी तहसीलदार घाटमपुर अंकिता पाठक की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की। त्वरित और विधिवत जांच में पाया गया कि ग्राम सभा की भूमि में निजी खातेदारों के रूप में फर्जी प्रविष्टियां कराई गई थीं। जांच के उपरांत इन छल साधित प्रविष्टियों को निरस्त कर दिया गया और खतौनी में भूमि को पुनः ग्राम सभा के नाम दर्ज कर लिया गया। KANPUR NEWS
प्रभारी तहसीलदार घाटमपुर अंकिता पाठक ने कहा कि ग्रामसभा की भूमि को किसी भी व्यक्ति को अनधिकृत व अवैध ढंग से प्राप्त करने का अधिकार नहीं है।जहांगीराबाद की भूमि को लैंड बैंक में शामिल करके शासन के निर्देशानुसार लोकोपयोगी कार्यों हेतु दी जाएगी।।
बोर्ड लगाकर किया गया संरक्षण, फेंसिंग भी जारी
कार्रवाई के अगले चरण में प्रशासन ने संबंधित गाटों पर बोर्ड लगाकर जमीन को संरक्षित कर लिया है। साथ ही फेंसिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में दोबारा अवैध कब्जे या फर्जीवाड़े की आशंका न रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्राम सभा की अन्य भूमियों के संबंध में भी जांच जारी है।

