Kanpur Good News : प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत नगवाँ, विकास खण्ड बिधनू में आज उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब DM JP Singh ने बच्चों के सामने ही 19 एवं 20 दिसंबर को सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की।
UP WEATHER NEWS : पाकिस्तान से आ रहीं सर्द हवाओं से गलन बढ़ी
विपरीत मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी को लगातार बच्चों द्वारा उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर अवकाश की मांग से जुड़े संदेश प्राप्त हो रहे थे।
सावधान; आप जो चना खा रहे वह ओरामाइन डाई से रंगा हो सकता है
Accident on Yamuna Expressway : मथुरा में 4 जिंदा जले:66 को अस्पताल भेजा
प्रिया, प्रांशु, संवृद्धि, पल्लू, प्रसिद्धि और नमा सहित कई बच्चों ने “डीएम अंकल छुट्टी कर दीजिए” लिखकर संदेश भेजे थे, जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान में लिया।
DM आज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस साइंस एंड इनोवेशन लैब के शुभारंभ के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय नगवाँ पहुँचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पहली बार खुले मंच से बच्चों को उपहार स्वरूप अवकाश की घोषणा की।
घोषणा के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय 19 और 20 दिसंबर को बंद रहेंगे। जैसे ही यह खबर बच्चों तक पहुँची, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने तालियों और उत्साह के साथ जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।यह अवसर बच्चों के लिए यादगार बन गया, जब उन्हें स्वयं जिलाधिकारी द्वारा मंच से दो दिनों की छुट्टी का तोहफा मिला।

