KANPUR GOOD NEWS: प्रदेश में सीएम डैश बोर्ड (CM dash board) के तहत विकास कार्यों में कानपुर (KANPUR) को दसवां स्थान मिला है। वहीं राजस्व में पिछड़ते हुए कानपुर 61वें स्थान पर पहुंच गया है। KANPUR NEWS
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान
Indo Pak War : पाकिस्तान को तबाह करने में आईआईटी कानपुर का ‘हाथ’
जिसको लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने राजस्व कार्यों से जुड़े जिम्मेदारों को फटकार लगाई। कानपुर को ओवरआल 46वां स्थान मिला है।
आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी, कानपुर का 61वां स्थान
प्रदेश में सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों में कानपुर नगर को 10 में 91 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, टॉप पर 96.30 फीसदी अंक के साथ महाराजगंज टॉप पर है। वहीं, राजस्व में कानपुर नगर को 76.40 फीसदी अंक मिले हैं। जिसके आधार पर 61वां स्थान प्राप्त है।
विकास कार्य व राजस्व को मिलाकर समग्र रैंकिंग में 46वां स्थान मिला है। राजस्व में पिछले माह कानपुर नगर की 41वीं रैंक थी। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजस्व से जुड़े अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। इसी माह, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के तहत प्रदेशस्तरीय रैंकिंग में कानपुर नगर का पहला स्थान मिला है।

