Kanpur GSVM Medical College News: कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) में सीनियर रेजिडेंट पद पर कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने अपने ही साथी डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। Kanpur GSVM Medical College News
UP IPS Officers Transfer : 14 अधिकारियों के तबादले
आरोप है कि सीनियर रेजिडेंट ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ रेप किया। विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपने घर बुलंदशहर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
छह आईएएस अफसरों के तबादले, Six IAS officers transferred
राहुल गांधी ने माना – 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार गलती थी…
इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली थी। मामले में एफआईआऱ दर्ज कर ली गई है। आरोपी डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
आर्थो विभाग में सीनियर रेजिडेंट है आरोपी
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित महिला डॉक्टर चकेरी की रहने वाली है। उनके मुताबिक वो जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। करीब ढाई साल पहले उनकी मुलाकात बुलंदशहर खुर्जा निवासी ऑर्थो में तैनात डॉक्टर डा. अभिषेक भास्कर से हुई थी। आरोप है कि अभिषेक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
54 साल बाद ऐसा फैसला, देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन
शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध
दो साल पहले आरोपी ने पढ़ाई के संबंध में बातचीत करने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही। कुछ समय बीतने के बाद शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। अक्सर सबके सामने बेइज्जती व धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल देता था।
नंबर ब्लाक किया
अक्सर सबके सामने बेइज्जती व धक्का देकर कमरे से निकाल देता। आरोप है कि अपने माता पिता के कहने पर उनका नंबर ब्लाक कर दिया और कानपुर से भागकर अपने शहर खुर्जा बुलंदशहर चला गया। पीड़िता के मुताबिक इस घटना ने उन्हें तोड़कर रख दिया और वो डिप्रेशन में चली गई है।
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे
मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी सबसे अमीर, जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?

