KANPUR GSVM NEWS: कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (GSVM) अब सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर दवा अनुसंधान का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। KANPUR GSVM NEWS
High Court का अहम फैसला: नई शब्दावली लागू
स्पेन, इटली, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवानिया और चेक रिपब्लिक के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर GSVM के डॉक्टर दवाइयों के निर्माण और शोध में जुटेंगे। इस पहल से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी और उत्तर प्रदेश को फार्मास्युटिकल रिसर्च के अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नई पहचान मिलेगी।
विदेशी वैज्ञानिकों ने सराहा जीएसवीएम का इंफ्रास्ट्रक्चर शुक्रवार को छह देशों के वैज्ञानिकों के प्रतिनिधिमंडल ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. संजय काला के साथ हुए दौरे में वैज्ञानिकों ने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, रिसर्च सिस्टम और आईसीएमआर द्वारा स्थापित लैब को देखा। निरीक्षण के दौरान लैब की गुणवत्ता, उपकरणों और रिसर्च पोटेंशियल की विदेशी वैज्ञानिकों ने खुलकर प्रशंसा की और कहा कि यहां से दवा विकास के बड़े प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकते हैं।
KANPUR NEWS : खतौनी की गलतियां होंगी दुरुस्त
फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा के अनुसार…
ग्लोबल टाई-अप से बदलेगी मेडिकल शिक्षा और रिसर्च यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग केवल दवा निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा। कैंसर फार्माकोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी, जेनेटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध के साथ स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी सहमति बनी है। फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा के अनुसार, विदेशी विशेषज्ञ छात्रों को आधुनिक रिसर्च तकनीकों की ट्रेनिंग देंगे, जिससे जीएसवीएम के छात्रों को वैश्विक स्तर का अनुभव मिलेगा।
Supreme Court News : मनुस्मृति का हवाला दे सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि…
ललितपुर ड्रग पार्क से जुड़ेगा जीएसवीएम का रिसर्च मॉडल प्रदेश सरकार द्वारा ललितपुर में बनाए जा रहे उत्तर प्रदेश के पहले ड्रग पार्क से जीएसवीएम की यह पहल सीधे जुड़ी होगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला (Principal Dr. Sanjay Kala) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मंशा के अनुरूप भारत को दवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में जीएसवीएम की भूमिका अहम होगी। ड्रग पार्क शुरू होने पर यहां विकसित रिसर्च और दवाओं के निर्माण में जीएसवीएम के डॉक्टर और वैज्ञानिक प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
विदेशी प्रतिनिधिमंडल से बढ़ा GSVM का कद इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में चेक रिपब्लिक से डॉ. प्रेमिसल, स्लोवानिया से डॉ. लूसिजा और पीटरलिन मैसिक, स्पेन से डॉ. एलेजेंद्रो, पुर्तगाल से डॉ. फर्नांडो, पोलैंड से डॉ. फिलिप और इटली से एसोसिएट प्रोफेसर क्लाउडियो शामिल रहे। इनकी मौजूदगी ने साफ कर दिया कि करीब छह दशकों से चिकित्सा सेवा में अग्रणी जीएसवीएम अब इलाज के साथ-साथ दवा निर्माण और वैश्विक शोध का मजबूत केंद्र बनने जा रहा है।

