Kanpur Hallet Hospital News: शनिवार देर रात को हैलट (Hallet Hospital) में तीमारदार और डॉक्टर्स की बीच हुआ विवाद अब बडा रूप ले रहा है। Kanpur Hallet Hospital News
डॉक्टर्स का आरोप है कि अब तक आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। जीएसवीएम कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर संजय काला (Principal Dr. Sanjay Kala) ने बताया कि जूनियर डाक्टर्स ने सुरक्षा को लेकर लेटर दिया है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर भी डाक्टर्स में रोष हैं। अफसरों ने जल्द रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो डाक्टर्स ने हडताल की चेतावनी दी है। Kanpur Gsvm News
कानपुर (Kanpur) के हैलट अस्पताल में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।
वार्ड 13 के बेड नंबर 21 पर भर्ती उन्नाव से आए मरीज रामप्रकाश मिश्रा से मिलने सीतापुर की महिला कांस्टेबल की बहस अस्पताल में मौजूद नर्स से हो गई। विवाद बढा तो मरीज के अन्य तीमारदार भी वहां आ गए। इस घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष चौकी में तहरीर देने पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेने से मना कर दिया। घटना की जानकार प्राचार्य की हुई तो वह भी अस्पताल पहुंचे। प्राचार्य ने जूनियर डाक्टर्स और पुलिस के बीच हो रही बहस को शांत कराया। प्राचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों से बात की, इसपर जल्द रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर जूनियर डाक्टर्स में रोष है। प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल प्रोटेक्टशन एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई करे।

