KANPUR IGRS NEWS : आईजीआरएस में लगातार गिर रही रैंक को लेकर डीएम ने अब तल्ख तेवर कर दिए हैं। KANPUR IGRS NEWS
प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर को 70वीं रैंक
शिकायत निस्तारण में घाटमपुर तहसील अव्वल-सदर तहसील फिसड्डी
विभागाधिकारियों की ओर से शिकायतों की उपेक्षा करने पर अब सख्त कार्रवाई होगी। विभाग के बीते 15 दिन की रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें 157 विभागों के असंतुष्ट फीडबैक और अफसरों के शिकायतकर्ताओं से मिलने की आख्या रिपोर्ट है। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल में प्राप्त प्रत्येक संदर्भ का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आदेश विभागाधिकारियों को दिया है। साथ ही असंतुष्ट फीडबैक के निस्तारण से सम्बंधित का स्पष्टीकरण दो दिन में मांगा है। हीलाहवाली पर शासन को कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
आईजीआरएस के 15 दिन की रिपोर्ट में बीस अत्यंत खराब विभागों की सूची भी भेजी है।
टॉप फाइव विभाग असंतुष्ट फीडबैक 16 सितंबर तक
- विभाग कुल फीडबैक असंतुष्ट फीडबैक
- नगर निगम 1885 945
- अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग 533 243
- अधिशासी अभियंता जलकल विभाग नगर 575 206
- सचिव कानपुर नगर 177 142
- उपाध्यक्ष 142 118
- अधिशासी अभियंता जलकल विभाग ग्रामीण 160 99
IGRS NEWS
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
KANPUR IGRS RANKING : नंबर बढे़ लेकिन रैंकिंग गिरी, 75 जिलों में 53वां KANPUR NAGAR
आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार, सात पायदान की उछाल मारी
आईजीआरएस में गिरती रैंक पर डीएम तल्ख

