Kanpur IGRS News : आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना केडीए ओएसडी और तत्कालीन रोडवेज के एआरएम को महंगा पड़ा।
यूपी में 24 IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले
दोनों अफसरों का जवाब संतोषजनक न होने पर डीएम ने दोनों के खिलाफ शासन में कार्रवाई की संस्तुति की गई हैं।
एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि केडीए ओएसडी और तत्कालीन एआरएम के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। तीन माह की समीक्षा में लापरवाही सामने आई। दोनों अफसरों का जवाब भी संतोषजनक नहीं पाया गया हैं। रैंक सुधारने के लिए मानीटरिंग की जा रही।
दिसम्बर-2025 में जिले की आईजीआरएस रैंक 73वीं आई थी। काफी समय से संतोषजनक रैंक न होने पर जिले, तहसील व ब्लाक स्तर के प्रमुख विभागों/अधिकारियों को छह माह के आईजीआरएस की स्थिति के आधार पर कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। कानपुर विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने जनवरी, फरवरी व मार्च-2026 में भी अपनी स्थिति में सुधार नहीं किया गया। इनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण भी संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके आधार पर जिलाधिकारी ने तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम राम लवट और विकास प्राधिकरण/नोडल अधिकारी आईजीआरएस ओएसडी बृजेंद्र उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति शासन से की गई है।
DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि अगर किसी विभाग द्वारा भविष्य में सुधार नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध यथोचित कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी।

