KANPUR IGRS RANK: आखिर जिससे डरते थे वही बात हो गई…., महीने भर शिकायतों के निस्तारिकरण को लेकर अफसरों की जद्दोजहद की पोल आईजीआरएस की रैंकिंग ने खोल दी।
प्रशासन का हर महीने एक नया शिगूफा कि इस तर शिकायतों का निस्तारण हो कि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाए। नया प्रारूप भी बनाया गया कि अब इस तरह से संतुष्ट किया जाए।
महंगी हो गई जमीन-दुकान और मकान, प्रशासन ने 20 से 30 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाए
Explainer : गाली देने में कौन सा राज्य सबसे आगे?
जुलाई में कानपुर 58 रैंक, 140 में 110 अंक और 78.57 प्रतिशत मिले थे। जिले ने सात पायदान की उछाल मारी थी तो इस दफा 12 पायदान लुढक गई है। अगस्त में 75 जिलों में कानपुर 70वीं रैंक पर है। 140 में 109 अंक और 77.86 प्रतिशत मिले हैं। आईजीआरएस रैंकिंग में इस बार भी सिर्फ फीडबैक और शिकायतकर्ता से अधिकारी द्वारा संपर्क न करने के कारण नंबर कटे हैं।
डीएम के कई प्रयास के बाद भी अफसरों और कर्मचारियों की लंबी फौज भी आईजीआरएस की रैंकिंग को संभालने में नाकामयाब साबित हो रही । पिछले महीने काफी सुधरी रैंकिंग फिर चारों खाने चित्त हो गई। IGRS रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन काफी निराशाजनक है। अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहे हैं। जिससे शिकायतों का हकीकत में निस्तारण नहीं हो रहा है। जिससे जनता का फीडबैड अफसरों के प्रति काफी खराब है। KANPUR IGRS RANKING
निगरानी ढाक के तीन पात
लगातार जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायत सुन रहे और अधिकारियों को आदेश निर्देश भी दे रहे हैं, लेकिन उसका असर अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा हैं। आईजीआरएस की शिकायतें की निगरानी के लिए डीएम ने अफसरों और कर्मचारियों की फौज लगा रखी है। लेकिन निगरानी ढाक के तीन पात तक ही सीमित हो रही है।
पिछले 6 महीने की रैंक
महीना रैंक प्रतिशत
- फरवरी 61वीं 73.57 प्रतिशत
- मार्च 41वां 75.71 प्रतिशत
- अप्रैल 61वां 73.57 प्रतिशत
- मई 68 वां 73.57 प्रतिशत
- JUNE 65वीं 74.29 प्रतिशत
- July 58 वीं 78.57 प्रतिशत
IGRS NEWS
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
KANPUR IGRS RANKING : नंबर बढे़ लेकिन रैंकिंग गिरी, 75 जिलों में 53वां KANPUR NAGAR
आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार, सात पायदान की उछाल मारी

