KANPUR IGRS RANK NEWS : आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में फजीअत कराने वाले अफसर अब तक सुधर नहीं रहे। 75 जिलों में 73 रैंक आने के बाद नाराज डीएम ने 22 आलाधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस काफी पहले भेजा था, लेकिन ढिठाई के चलते कुछ विभागों की ओर से कोई लेटर नहीं भेजा गया। अब डीएम ने 14 विभागों के आलाधिकारियों को रिमाइंडर नोटिस जारी किया है।
इसमें सख्त लहजे से आदेश दिया है कि पहले यह बताएं कि स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब अब तक क्यों नहीं आया और नोटिस का जवाब दें, अन्यथा कि स्थिति में कडी कार्रवाई की जाएगी। IGRS RANK
अफसरों की ढिठाई के चलते नहीं सुधर रही रैंक
इन विभागों को जारी किया रिमाइंडर
CMO, SDM सदर, SDM नर्वल, खण्ड विकास अधिकारी कल्यानपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभागीय वन अधिकारी, उपनिदेशक कृषि विभाग, नोडल अधिकारी आईजीआरएस नगर निगम, सहायक श्रमायुक्त, अधिशासी अभियन्ता दक्षिणांचल विवि निलि, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम नगरीय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी.
सीएमओ समेत 22 आलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
75 जिलों में आईजीआरएस की 73वीं रैंक आने के बाद भी विभागीय अफसरों में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हो रहा है। रैंक गिरने को लेकर बीते रोज 22 आलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
इसमें पूछा गया है कि आखिर निगेटिव फीडबैक को लेकर अफसर क्या कार्यवाही कर रहे हैं और संबंधित पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है। आलम यह है कि आईजीआरएस की आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है, लेकिन कुछ विभागों की ढिठाई कारगुजारी से सब मामला टांय टांय फिस्स हो जा रहा है। KANPUR NEWS

