KANPUR IGRS RANK : प्रशासन की लाख नहीं करोडो कोशिशों पर इस दफा फिर अफसरों की बैटिंग खराब रही। पिछला रिकार्ड तोडते हुए जिला प्रशासन ने आइजीआरएस रैंकिंग में फिर इतिहास रचा है। सितंबर में प्रदेश के 75 जिलों में आईजीआरएस की रैंक 73वीं आई है। KANPUR IGRS RANK
KANPUR NEWS: पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल बड़ा का एक्शन– ACP को हटाया
Kanpur Scooty Blast News: सीसीटीवी में दिखा धमाका स्कूटी से नहीं, गत्ते से हुआ
140 में 110 अंक और 78.57 प्रतिशत मिले हैं। पिछली दफा से अंक और प्रतिशत में बढोत्तरी हुई लेकिन रैंकिंग काफी गिर गई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रैंक काफी खराब है, ठीक करने के लिए प्रयास करेंगे। वहीं एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अंक और प्रतिशत में इजाफा हुआ। अत्याधिक खराब विभागों को नोटिस जारी की जा रही है।
जुलाई में कानपुर 58 रैंक, 140 में 110 अंक और 78.57 प्रतिशत मिले थे। अगस्त में 75 जिलों में कानपुर 70वीं रैंक पर। 140 में 109 अंक और 77.86 प्रतिशत मिले। IGRS रैंकिंग में इस बार भी सिर्फ फीडबैक और शिकायतकर्ता से अधिकारी द्वारा संपर्क न करने के कारण नंबर कटे।
डीएम के कई प्रयास के बाद भी अफसरों और कर्मचारियों की लंबी फौज भी आईजीआरएस की रैंकिंग को संभालने में नाकामयाब साबित हो रही । पिछले महीने काफी सुधरी रैंकिंग फिर चारों खाने चित्त हो गई। IGRS रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन काफी निराशाजनक है। अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहे हैं। जिससे शिकायतों का हकीकत में निस्तारण नहीं हो रहा है। जिससे जनता का फीडबैड अफसरों के प्रति काफी खराब है।
पांच बडे घटिया विभागों को नोेटिस जारी
खराब आईजीआरएस रैंकिंग को लेकर प्रशासन के आलाधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पांच बडे घटिया विभागों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही दस टॉप टेन विभागों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
KANPUR NEWS: फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत
KANPUR NEWS : सडक इंटरलॉकिंग कागज पर सीसी निर्माण
निगरानी ढाक के तीन पात
लगातार जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायत सुन रहे और अधिकारियों को आदेश निर्देश भी दे रहे हैं, लेकिन उसका असर अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा हैं। आईजीआरएस की शिकायतें की निगरानी के लिए डीएम ने अफसरों और कर्मचारियों की फौज लगा रखी है। लेकिन निगरानी ढाक के तीन पात तक ही सीमित हो रही है।
पिछले 7 महीने की रैंक
महीना रैंक प्रतिशत
- फरवरी 61वीं 73.57 प्रतिशत
- मार्च 41वां 75.71 प्रतिशत
- अप्रैल 61वां 73.57 प्रतिशत
- मई 68 वां 73.57 प्रतिशत
- JUNE 65वीं 74.29 प्रतिशत
- July 58 वीं 78.57 प्रतिशत
- अगस्त 70 वीं 77.86 प्रतिशत
IGRS NEWS
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
KANPUR IGRS RANKING : नंबर बढे़ लेकिन रैंकिंग गिरी, 75 जिलों में 53वां KANPUR NAGAR
आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार, सात पायदान की उछाल मारी

