KANPUR IT RAID : आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को राजरतन (Raj Ratan) समूह के कानपुर, उन्नाव समेत 11 प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की।
कानपुर के नयागंज, दालमंडी गुमटी नंबर-पांच, स्वरूप नगर, पी रोड, लाल बंगला स्थित साड़ी के शोरूमों में एक साथ कार्रवाई की गई। यह समूह कपड़ा कारोबार के अलावा रियल एस्टेट और डिटर्जेंट और साबुन के कारोबार से भी जुड़ा है।
लालबंगला स्थित राज रतन साड़ी शोरूम (Saree Showroom) पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आयकर विभाग के अधिकारी दो कारों से राज रतन साड़ी शोरूम पहुंचे। टीम ने शोरूम में प्रवेश करते ही कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए और आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया। मौके पर सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।
FSDA की बडी कार्रवाई, 6 करोड का 4 लाख लीटर तेल सीज
टीम बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड, जीएसटी बिल, स्टॉक रजिस्टर और बैंक लेनदेन से संबंधित कागजात खंगाल रही है। शुरुआती जांच में आय और बिक्री के आंकड़ों में अंतर की आशंका जताई जा रही है। IT RAID
रेस्टोरेंट्स 7,00,00,00,00,000 रुपये की ”बिरयानी टैक्स’ ‘डकार’ गए
फिलहाल, आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है। इस कार्रवाई के पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। KANPUR NEWS

