KANPUR NEWS : कुछ दिनों पहले एक फिल्म आई ‘जब खुली किताब’, फिल्म में पंकज कपूर की पत्नी डिम्पल कपाड़िया थी, जो कि कोमा में थी, अचानक कोमा से उठने के बाद दोनों में कुछ विवाद होता है और नौबत तलाक तक पहुंच जाती है।
दरअसल यह दो लाइन इसलिए लिख रहा हूं कि कलेक्ट्रेट में डीएम के सामने एक ऐसा मामला आया जिसमें बर्रा दो की रहने वाली राजरानी (85) साल ने अपने 88 साल के पति शिवराम कुरील पर बेवफाई और मारपीट का आरोप लगाया। पत्नी ने डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई कि पति उसे कुछ भी गुजाराभत्ता नहीं देता है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने डीपीओ को शिकायत निस्तारण का आदेश दिया।
KANPUR, लखनऊ समेत 33 शहरों में काले बादल छाए
डीपीओ विकास सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत करायी गई। शिवराम ने राजरानी के रखे कुछ डाक्यूमेंट वापस कर दिए हैं। दोनों में समझौता करा दिया गया है।
बोलेरो पेड़ से टकराई, हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत
कलेक्ट्रेट में डीएम की जनता सुनवाई में बर्रा 2 के रहने वाली 85 साल की राजरानी ने बताया कि साठ साल पहले उनकी शादी शिवराम से हुई थी। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं जिनका विवाह हो गया है। शिवराम रक्षा मंत्रालय से रिटायर और उनकी पेंशन करीब 40 हजार रूपये।
राजरानी ने बताया कि उम्र के इस पडाव में शिवराम उनका ख्याल नहीं रखते, न ही दवा इलाज की व्यवस्था करायी जाती है। आए दिन उनके साथ अभद्रता की जाती है। कुछ कहने पर लडाई करने लगते हैं। राजरानी ने डीएम को बताया कि घर के पास ही एक मेडिकल स्टोर के मालिक के बहकावे में यह सब करता है। पूरे प्रकरण को सुनने के बाद डीएम ने शिकायत डीपीओ को निस्तारित करने को भेजी।
सरकारी कार्यालयों के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती : कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
डीपीओ ने बताया कि शिकायत पर बर्रा दो स्थित निवास जाकर शिवराम से बात की गई, शिवराम वृद्धास्था के चलते कुछ बदमिजाज हो गए हैं। इसके चलते घर में विवाद में होते रहते हैं। शिवराम से बात कर उनको सहजता से बताया कि ऐसा न करें। राजरानी के कुछ डॉक्यूमेंट वापस दिलाए गए हैं। दोनों पक्षों ने आपस में बात कर साथ रहने में सहमति जताई है।

